Uncategorized
मौलाना तारिक जमील साहब ने तबलीगी जमात के अमीर मौलाना साद साहब के बारे में ये क्या कह दिया?
दोस्तों को अस्सलाम वालेकुम रहमतुल्लाह व बरकातहू दोस्तों हजरत मौलाना तारिक जमील साहब अपने एक बयान में कहते हैं कि अल्लाह पाक का बहुत बड़ा एहसान और करम है कि अल्लाह पाक ने हमें तो तबलीग के काम से जोड़ रखा है और पूरी दुनिया में यह काम हो रहा है और निजामुद्दीन की बरकत से अल्लाह पाक इस पूरी दुनिया को इस काम के जरिए फैजेआब कर रहा है दोस्तों मोलना तारीक जमील साहब कहते हैं कि निजामुद्दीन दिल्ली की एक बस्ती है जहां हजरत निजामुद्दीन औलिया रहमतुल्ला अलेह की दरगाह है और मौलाना फरमाते हैं.
कि मैं वहां दो बार गया हूं तू उसी की निस्बत और उसी वजह से उस बस्ती को निजामुद्दीन कहा जाता है वहां से मौलाना इलियास साहब रहमतुल्लाह अलेह ने 1926 में यह काम शुरू किया और 1946 में उनका इंतकाल हुआ तो उनके बेटे हजरत मौलाना युसूफ साहब रहमतुल्ला अलेह ने इस काम को संभाला और पूरी दुनिया में फैलाने का जरिया बने फिर उनका इंतकाल सन 1965 में हुआ.

फिर उसके बाद मौलाना इनामुल हसन साहब रहमतुल्ला अलेह उनकी जगह अमीर बने फिर पूरी दुनिया में और दुनिया की आखिरी किनारे तक यह काम पहुंचा मौलाना फरमाते हैं कि अल्लाह ने मुझे दुनिया की आखिरी तक पहुंचाया हुआ है फिर उनका इंतकाल सन 1995 में हुआ तो फिर एक सुरह बनी जिसमें मौलाना युसूफ साहब रहमतुल्ला अलेह के पोती हजरत मौलाना साद साहब दमत बरकातहू अल्लाह उनकी उम्र में सेहत में और इल्म में बरकत दे.

उनके जरिए उनके जरिए से बहुत फ़ैज़ फैल रहा है और मौलाना इलियास साहब रहमतुल्लाह आले की बेटी मौलाना यूसुफ हसन साहब रहमतुल्ला अलेह जिनका इंतकाल हो गया तो इन हजरत की मशवरे से मेहनत से अल्लाह ने तबलीग को पूरे दुनिया में फैलाया बहुत ही खूबसूरत अंदाज में इन लोगों ने पूरी दुनिया को दिन पर लाने का काम बनाया है अल्लाह इनको सेहत अता फरमाए।।आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





