Uncategorized
हजरत मौलाना तारिक जमील साहब ने बताया, शैतान धोका कैसे देता हैं ?
दोस्तों अस्सलाम वालेकुम रहमतुल्लाह बरकातहू दोस्तों आज हम आपके लिए एक ऐसी वीडियो लेकर आए हैं जिसमें मौलाना तारिक जमील साहब ने बयान किया है कि शैतान कैसे धोखा देता है दोस्तों मौलाना तारिक जमील साहब कहते हैं कि कुफ्र या ईमान हो दोनों वहीं से चलते हैं दोस्तों मौलाना कहते हैं कि रहमान की भी वही होती है और शैतान की भी वही होती है दोनों में फर्क यह है कि शैतान कमबख्त अपनी वही को बहुत खूबसूरत बना कर पेश करता है और मौलाना गुस्सा चढ़ा के सब बर्बाद कर देते हैं मौलाना कहते हैं कि नाराज ना होना लेकिन एक बात और एक मौलाना बयान करने के लिए बैठे हैं.
तो उन्होंने कहा कि मेज़ तो नहीं रखा तो मैंने सोचा कि इन्हें मैच का क्या करना है बात तो उन्हें कुर्सी पर बैठकर करनी है थोड़ी देर के बाद लोग मेज़ लेे आए उसके बाद वह बयान करते करते उस मेज़ पर मारने लगे जैसे कि इंजन गर्म होता है वैसे ही मेज़ पर हाथ मार मार के बयान करने लगे मौलाना कहते हैं कि उन्होंने 2 घंटा ज्ञान किया और 2 घंटे में कम से कम हो तो सौ बार मुक्के मेरे होंगे.

अल्लाह ने उनको इतना मजबूत हाथ दिया था फिर मैंने सोचा कि यह इसलिए मेज मंगवा रहे थे और अल्लाह ताला शैतान की बात को बता रहा है कि वो कमबख्त अपनी बात को इतनी मीठी और खूबसूरत तरीके से पेश करता है कि तुम्हारे सच को छोड़ के लोग झूठ के खरीदार बन जाते हैं दोस्तों मौलाना कहते हैं कि शैतान का काम भी दावत से चलता है और अल्लाह का काम भी दावत से ही चलता है दोस्तों अल्लाह का काम अंबिया वही और दावत से चलता है.

शैतान का काम वहीं दावत और बातिल की दावत से चलता है दोस्तों मौलाना फरमाते हैं कि शैतान की वही चलती है हुकूमत से पैसे से औरतों से वाजाहत से और रहमान की वही चलती है दावत और कुर्बानी से शैतान मेरे नबी से आकर कह रहा है कि बाद शाह चाहते हो बना देते हैं फैसला करना चाहते हो कोई भी फैसला तुम्हारे बगैर नहीं होगा पैसा चाहते हो तो ढेर लगा देंगे और क्या चाहते हो सारी कुरैश की लड़कियां तुम्हारे सामने खड़ा कर दूंगा जितनी चाहोगे शादी करवा दूंगा बस तुम तबलीग छोड़ दो।। आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured3 weeks ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
-
बलिया7 days ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी





