Uncategorized
क्या रबीउल अव्वल के माह में जलसे निकालने और जश्ने मिलादुन नबी(स.अ.) मनाना जायज है या नहीं?हर मुसलमान ये मसला ज़रूर सुने…
दोस्तों मौलाना तारिक जमील साहब को हर कोई पसंद करता है उम्मात का हर एक फिरका मौलाना तारिक जमील साहब को पसंद करता है मौलाना तारिक जमील जशन ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हज़रत मुहम्मद सल्लहू अलैहे वालासालम के बारे में बहुत जबरदस्त बयान फरमाया मुहम्मद सल्लहु अलैहे वसल्लम के जैसा खूबसूरत आप जैसा हसीन आप जैसा आला आप जैसा अनवर आप जैसा अतहर अशरफ आला अब जैसी मुकम्मल शख्सियत इस दुनिया में कोई नहीं आया उन्होंने कहा मेरा नबी के आमद भी निराली पैदाइश भी निराली और जाना भी निराला.
आमद में सबसे आखिर और पैदाइश में सबसे पहले हर बच्चा पैदा होता है मेरे नबी पैदा हुआ लेकिन मेरे नबी की आमद अजीब आमद है बच्चा पैदा होता है तो साथ गंदगी होती मिलन अभी पैदा हुए तो खुशबू फैलती चली गई बच्चों का खतना होता है मेरे नबी मां के पेट से खातने में ही पैदा हुए खुशबूदार पैदा हुए वहां पर सारे लोग हैरान रह गए कि बच्चा कैसा है.

मेरे नबी को बगल में लिटाया गया और मेरे नबी ने करवट बदली और पूरा सजदे में चले गए रवीना एक हाथ को ऊपर उठाया और गवाही दी कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं और सारे कमरे में नूरी नूर फैल गया यह मेरा नबी की आमद है मां परेशान होकर बच्चे को गोद में ली बच्चे को गौर से देख रही है.

यह क्या बच्चा है घर की छत फटी और एक बादल अंदर आया जैसे सर्दियों में कुछ नहीं नजर आता वैसे कमरे में धुंध छा गई कुछ नजर नहीं आ रहा था हमारे नबी भी नहीं दिख रहे थे उसमें अंदर से एक आवाज आई कि इस बच्चे को मशरिक से मगरिब तक फैला दो और सबको बता दो कि इस बच्चे के पीछे जो चलेगा वही कामयाब होगा।। आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





