Connect with us

Uncategorized

20 साल से लापता लड़का अपने ही घर से मिल गया, एक सनसनीखेज घटना … देखिये विडियो.

Published

on

हमारी ज़िन्दगी में कुछ बात बहुत अहम् होती है और उसमे से एक बात ये भी है कि हम अकेले नहीं रहना चाहते हैं लेकिन कभी कभार वक़्त और हालात इंसान को अकेला रहने पर मजबूर कर देते हैं इस विडियो में हम आपको ऐसे ही तीन लोगो की हैरतअंगेज़ कहानियां बताएँगे जिन्हें सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे पहली कहानी है जोस सिल्वाडोर की ये कहानी एक ऐसे मछुआरे की है जो 14 महीने तक समुन्द्र में भटकता रहा अगर आपने कास्ट अवे हॉलीवुड की मूवी देखी है तो ये कहानी कुछ इसी मूवी की तरह है ये मछुआरा 2012 में एक अपने साथी के साथ कोस्टा से मछली पकड़ने निकला.

इसके दो दिन बाद समुन्द्र में खतरनाक तूफ़ान आया जो तकरीबन 5 दिन तक जारी रहा आपको बता दें कि इस तूफ़ान ने इस छोटी सी कश्ती को बहुत नुकसान पहुँचाया और इनकी कश्ती की मोटर भी पूरी तरह खराब हो गयी अब कश्ती को न तो चलाया जा सकता था और न ही इस कश्ती में कोई बिजली मौजूद थी इस पानी के जहाज़ की लाइट भी खराब भी हो चुकी थी और अब ये कश्ती पेसिफिक समुन्द्र में बहती जा रही थी इस दौरान ये दोनों मछलियाँ और कछुए पकड़ कर किसी तरह गुज़ारा करते रहे जब कभी बारिश होती तो वो पानी इकठ्ठा करके पी लेते.

अगर इन्हें पानी नहीं मिलता तो इन्हें कछुए का खून पीकर गुज़ारा करना पड़ता इसी तरह इनको भटकते हुए महीनों गुज़र गए और ये जहाँ से निकले थे वहां से हज़ारो मील दूर निकल आये थे इस दौरान इसके एक साथी की हिमत जवाब दे गयी और उसने खाना खाना बंद कर दिया और ये कछुए का खून पी पीकर सख्त बीमार पड़ गया था और इसी तरह उसकी मौत हो गयी अपने साथी की मौत के बाद सेल्वाडोर अकेला रह गया था.

14 महीनों तक ऐसे रहते हुए ये बहुत ज्यादा डिप्रेशन का शिकार हो गया था और इसने भी ख़ुदकुशी करने का प्लान बना लिया था लेकिन किस्मत ने इसका साथ दिया और ये एक आइलैंड पर पहुँच गया इस आइलैंड पर कुछ लोग इसे मिल गए और उन्होंने इसे बचा लिया और इसकी कहानी पूरी दुनिया में मशहूर हो गयी दोस्तों दूसरी कहानी बहुत ही अफसोसनाक और ऐसी है जिस पर यकीन न हो ये कहानी … आगे देखिये विडियो.

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Published

on

बलिया।  जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!

Published

on

बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।

नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।

राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।

Continue Reading

Uncategorized

बलिया में सनसनीखेज वारदात: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका घायल

Published

on

बलिया। जिले में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी बाइक पर स्कूल की एक शिक्षिका को लेकर घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!