Uncategorized
लोकसभा चुनाव: मुस्लिम वोटरों के लिए तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव, बिहार में मचा हड़कंप.
दोस्तों राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह अपनी सरकार में मुसलमानों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देंगे दोस्तों बिहार में अभी विधानसभा चुनाव में 1 साल से ज्यादा का समय है लेकिन नेताओं ने जनता को लुभाने शुरू कर दिया है मुख्य विपक्षी दल राजद नेताओं ने जनता को लोहाना शुरू कर दिया तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह मुसलमानों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व बनाएंगे दोस्तों आपको बता दें कि नीतीश कुमार 2013 में बीजेपी से अलग हुए थे और साल 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री कैंडिडेट जब बनाया गया तो उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध किया था और अब वह बीजेपी के साथ कंधा मिलाकर खड़े हो गए हैं.
दोस्तों तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वक्त था जब वह बीजेपी से अलग होकर उनके खिलाफ विरोध कर रहे थे और आज वह उन्हीं के साथ कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं दोस्तों आपको बता दें कि बिहार के अररिया मैं अपनी यात्रा के दौरान जेएनयू के छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार और उमर खालिद तेजस्वी यादव के साथ एक ही मंच पर दिखाई दिए दोस्तों तेजस्वी यादव का कहना है कि हमने कभी संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कोई समझौता नहीं कि हम कभी किसी से डरे नहीं हैं.

उन्होंने मुसलमानों को सदर करते हुए कहा कि मुसलमानों को विशेष रूप से नीतीश कुमार की चाल से सतर्क रहना चाहिए और वह उनकी चाल से हमेशा सावधान रहें दोस्तों यह भाषण उन्होंने पटना से 300 किलोमीटर दूर अररिया में एक मुस्लिम नेता एमडी तस्लीमुद्दीन की याद में आयोजित कार्यक्रम में यह सारी बात कही थी दोस्तों आपको बता दें कि तस्लीमुद्दीन अररिया के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके थे और पिछले साल 11 मार्च को उनका निधन हो गया जिसके बाद लोकसभा उपचुनाव कराए गए थे इस चुनाव में उनके बेटे सरफराज ने रजत कैंडिडेट बंद कर इस चुनाव को जीता था.

साथ ही उन्होंने कहा कि धरती पर कोई भी ऐसी शक्ति नहीं है जो हम दोनों परिवारों के बीच में यानी कि तस्लीमुद्दीन और तेजस्वी के रिश्तो में खटक ला सके उन्होंने भाजपा के नेता गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर सरफराज खान अररिया जिले से जीत दर्ज करते हैं तो अररिया एक आतंकवादी केंद्र बन जाएगा दोस्तों इस बीच कन्हैया कुमार और उमर खालिद ने भी अपनी बात को रखा और उन्होंने नीतीश कुमार की रणनीति को लेकर उन पर हमला बोला दोस्तों कम कन्हैया कुमार ने कहा कि राज्य में एके-47 गर्म केक की तरह बेची जा रही है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





