Connect with us

बलिया

लॉकडाउन 3.0 – जानें क्या है बलिया प्रशासन का नया दिशा-निर्देश

Published

on

बलिया डेस्क : बलिया के ग्रीन जोन में होने की वजह से तमाम तरह के राहत जनपदवासियों को मिली है। हालांकि, जिले की सीमा से सटे बक्सर जनपद के रेड जोन में होने और इसके अलावा अन्य सीमावर्ती जिलों के ऑरेंज जोन में होने के कारण जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता जरूर बताई है। जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का अनुपालन समस्त संबंधित अधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराया जाएगा। समस्त एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में उपयुक्त उपायों के क्रियान्वयन के लिए इंसीडेंट कमांडर होंगे।

सीमा रहेगी सील, बगैर अनुमति बाहर नहीं जा सकेंगे

डीएम श्री शाही ने बताया कि जनपद की सीमा में अंतर्राज्यीय तथा अंतर्जनपदीय आवागमन नहीं हो सकेगा। अति विशेष परिस्थिति में अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए जिला प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी। उन्होंने बताया कि पहले की तरह जनपद के समस्त स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, एसेंबली हॉल व शादी घर बंद रहेंगे। समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम तथा सामूहिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। यह भी बतायाकि समस्त धार्मिक स्थल, पूजा स्थल, जन सामान्यके लिए बंद रहेंगे तथा धार्मिक जुलूस भी प्रतिबंधित रहेगी।

नाई, पान, मिठाई की दुकान अभी बन्द रहेगी

जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर, स्पा, मिठाई की दुकान, पान गुटखा की दुकान व चाय पकौड़े की दुकान, ठेले पहले की तरह बंद रहेंगे। आकस्मिक सेवा के अतिरिक्त जनसामान्य का आवागमन सायं 07 बजे से प्रातः 07 बजे तक निषेधित रहेगा। व्यक्तिगत व सार्वजनिक वाहनों का संचालन इस प्रतिबंध के साथ किया जा सकता है कि दोपहिया वाहन केवल चालक, तीन पहिया वाहन में चालक व एक व्यक्ति तथा चार पहिया वाहन में चालक के अतिरिक्त दो व्यक्ति की अनुमन्य होंगे। जिले की सीमा के अंदर सार्वजनिक बसों का आवागमन 50 प्रतिशत सीटों की क्षमता के साथ संचालित होंगे। परिवहन निगम की बसें जनपद के अंदर 50 प्रतिशत सीटों की क्षमता के प्रतिबंध के साथ संचालित होगी।

मृत्यु होने की दशा में है ये निर्देश

संदिग्ध तथा लंबी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को मृत्यु की दशा में स्थानीय प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक के संज्ञान में लाकर तथा उनकी लिखित अनुमति के उपरांत ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। समस्त गतिविधियों को प्रारंभ करने के दौरान मास्क लगाया जाना, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन, कार्य स्थल का सैनिटाइजेशन आदि का उत्तरदायित्व संबंधित कार्यालय/परिसर के प्रबंधक कार्यालयध्यक्ष/स्वामी को होगा। इन शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए गतिविधियों का संचालन बंद करा दिया जाएगा।

दो दिन के ट्रायल के बाद फिर जारी होगा रोस्टर

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया है कि अन्य दुकानों के बारे में दो दिनों के अनुभव के बाद फेजवार दुकानों के खुले जाने के संबंध में रोस्टर जारी किया जाएगा, जिसकी सूचना सभी को दी जाएगी। उम्मीद है, सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इसके बाद कुछ और राहत मिलेगी।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!