Uncategorized
लाइव शो में अंजना ओम कश्यप और रागिनी नायक के बीच मचा बवाल उसके बाद जो हुआ…देखिये विडियो
लाइव शो में एक बार फिर हुई तीखी नोकझोंक इस बार न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप और कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक के बीच तीखी बहस हुई . इस तीखी बहस की वीडियो न्यूज तक नामक एक यूट्यूब चैनल द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया.
वीडियो में आप देख सकते हैं लाइव शो में एक डिबेट चल रही है डिबेट में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेसी प्रवक्ता रागिनी नायक मौजूद हैं और एंकर अंजना ओम कश्यप है . डिबेट होते होते बात इस हद तक आ गई की नोकझोंक शुरू हो गई . जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कमलनाथ को गिरते हुए कहा कि उन्होंने बिहारियों को आने से रोका.
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार को लेकर हमला बोला क्योंकि शिवसेना का भी अक्सर यही रवैया रहा यूपी वालों और बिहार वालों को लेकर .कांग्रेस प्रवक्ता ने कमलनाथ की तरफ से सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कहा है प्राथमिकता प्रदेश के लोगों को मिलना चाहिए बल्कि शिवसेना जिसके साथ भाजपा ने सरकार बनाई वह पीट-पीटकर लोगों को भगा रही थी .

कमलनाथ की इस बयान को लेकर एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक पर हमला बोला और जमकर खिंचाई की . अंजना ओम कश्यप ने कहा कि क्या कांग्रेस की तुलना अब शिवसेना से होगी शिवसेना कैसे आपकी आदर्श हो गई कमलनाथ ने यह बात कैसे कहा इस तरह की बात उन्होंने आखिर कैसे कहा . हिंदुस्तान के अंदर वह अलग-अलग राज्यों में कैसे बंटवारा कर सकते हैं .

अंजना ने कहा रागिनी नायक जी यह शर्मनाक है इस तरह की बात निहायत ही शर्मनाक है . क्या हम तमाम लोग हम और आप दिल्ली में आकर इस तरह काम कर पाते हैं अगर इन राज्यों ने इस तरह सोचा होता तो .अंजना ने कहा कमलनाथ खुद कानपुर उत्तर प्रदेश के हैं और आज वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं . इस पर जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कांग्रेस पार्टी कभी ऐसा नहीं चाहती ना ही हम देश को राज्यों में बांटने की कोशिश करते हैं इस पर अंजना ओम कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा राहुल गांधी से ट्वीट कराइए . पूरी बहस को देखने के लिए नीचे दी हुई वीडियो को देखें :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





