Uncategorized
राहुल गांधी ने अपना लिया इस्लाम धर्म ? देखिये विडियो.
राहुल गांधी ने अपनाया इस्लाम धर्म ? तीन राज्यों में जीत के बाद राहुल गांधी ने बदला धर्म ? चुनाव नतीजे आते ही राहुल गांधी भूल गए जनेऊ ? जी हां यह हम नहीं कह रहे हैं सोशल मीडिया पर इन दिनों राहुल गांधी को लेकर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है इसमें कहा जा रहा है राहुल गांधी ने इस्लाम धर्म अपना लिया . वीडियो में दिखाया गया है कि राहुल गांधी मुस्लिम उलेमाओं के साथ मुस्लिम टोपी पहन कर दुआ कर रहे हैं . हमने भी जब यह वीडियो देखा तो हैरान रह गए .
क्या वाकई राहुल गांधी मुसलमान हो गए ? क्या वाकई राहुल गांधी ने इस्लाम धर्म अपना लिया ? वायरल टेस्ट की टीम ने राहुल गांधी की वायरल वीडियो का वायरल टेस्ट करने का फैसला किया . वीडियो को लेकर पड़ताल शुरू हो गई हम आपको बता दें वीडियो अपलोड करने वाले ने यह दावा किया है कि पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आते ही है राहुल गांधी ने जनेऊ को पीछे छोड़ कर इस्लाम धर्म अपना लिया है .

बाकायदा वीडियो पर हिंदी में लिखा गया है जनेऊ छोड़ फिर कट्टर इस्लाम की शरण . सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो में आगे लिखा गया है कि चुनाव खत्म होते ही असली रंग में आ गए जनाब . वीडियो में आप देख सकते हैं राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी दुआ कर रहे हैं साथ ही एक बुजुर्ग उलेमा दुआ कर रहे हैं . वीडियो में यह लोग लाल कनात के नीचे खड़े नजर आ रहे हैं .

इस वीडियो को मोदीनामा पेज पर 70000 से अधिक बार देखा जा चुका है हजारों लोग इसको शेयर कर चुके हैं . यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो सच्चाई आई सामने. नीचे दी हुई वीडियो में देखिए क्या है इस वीडियो की सच्चाई.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027





