Connect with us

बलिया

बलिया – चुनाव में जमकर पैसा उड़ा रहे नेता, ये प्रत्याशी खर्च में सबसे आगे

Published

on

चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी जमकर पैसा खर्च करते हैं। बलिया की सातों विधानसभा सीटों की बात करें तो बेल्थरारोड सीट पर कांग्रेस और रसड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है।

चुनावी खर्च में बेल्थरारोड विधानसभा सीट से कांग्रेस की गीता गोयल सबसे आगे हैं उन्होंने 105730 खर्च किए हैं तो वहीं इसी सीट से सुभासपा के हंशु राम ने 59805 रुपये खर्च किए हैं। बसपा के प्रवीण प्रकाश 49141 ने इतना और जन अधिकारी पार्टी से रामलाल 74980 रुपये खर्च किए हैं। यह खुलासा प्रत्याशियों के द्वारा उपलब्ध कराए गए चुनावी खर्च के ब्यौरे से हुआ है।
इस डाटा के आधार पर देखें तो रसड़ा विधानसभा में खर्च के मामले में भाजपा के बब्बन राजभर अव्वल नंबर पर हैं। उन्होंने 271937 रुपये तो बसपा के उमाशंकर सिंह ने 20490 रुपये, निर्दलीय राजाराम और संतोष कुमार ने 10-10 हजार खर्च किए हैं। वहीं कई प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराया गया ब्योरा निर्वाचन विभाग से मेल नहीं खा रहा है। हालांकि, अंतर कम होने के चलते इसे स्वीकार कर लिया गया। कई ने अब तक ब्योरा नहीं दिया है।
सिकंदरपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां कई धुरंधर मैदान में है। लिहाजा जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशियों ने जमकर पैसे बहाए हैं। कांग्रेस से बृजेश सिंह गाट सबसे आगे हैं। उन्होंने 243100 रुपये, सपा के जियाउद्दीन रिजवी ने 16587, भाजपा के संजय यादव ने 79180, बसपा के संजीव कुमार वर्मा ने 102786, जनअधिकारी पार्टी के अशोक ने 67050, आप के प्रदीप कुमार ने 67325 सीपीआई के श्रीराम चौधरी ने 22480, निर्दलीय धर्मेंद्र ने 10000, मनोज कुमार चौहान ने 73285, मोहनने 49165 और सद्दाम हुसैन ने 56000 रुपये खर्च किए हैं।
फेफना विधानसभा में भाजपा में उपेंद्र तिवारी तिवारी ने सबसे ज्यादा 278535, कांग्रेस के जयनेंद्र ने 206941, सपा के संग्राम सिंह यादव ने 86455, बहुजन मुक्ति मोर्चा के अवधेश वर्मा ने 20690, जदयू के अवलेश 96140, नैतिक पार्टी के मन्नू ने 32064, निर्दलीय जनार्दन सिंह ने 13000, शमीम ने 35350, संतोष ने 9870 रुपये खर्च दिखाया है। बलिया नगर विधानसभा में भाजपा के दयाशंकर सिंह ने 259520, सपा के नारद राय ने 124160, बसपा के शिवदास प्रसाद ने 124682, कांग्रेस के ओम प्रकाश ने 55706, अजय ने 4000, वीआईपी के जितेंद्र तिवारी 23850, प्रकाश कुमार ने 10720, मो. शमीम खान ने 16000, शंकर राम रावत ने 15940, सागर सिंह ने 48870, धर्मेंद्र कुमार ने 45962 रुपये खर्च किए हैं।
बांसडीह विधानसभा में लोजपा के संग्राम सिंह 16225 रुपये खर्च कर सबसे आगे हैं। ससपा की मानती ने 11570, भाकपा के लक्ष्मण ने 11570, स्वदेश जनसेवक पार्टी की ममता ने 14988 रुपये खर्च किए हैं। बैरिया विधानसभा में वीआई के सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपना खर्च सबसे ज्यादा 268411 रुपये दिखाया है। विभाग के अनुसार 10250 हुआ है। दूसरे नंबर पर बसपा के सुभाष यादव ने अपना खर्च 104898 दिखाया है। विभाग के अनुसार 10 हजार खर्च हुआ है। भाजपा के आनंद स्वरूप शुक्ला ने 67560 खर्च दिखाया है। विभाग के अनुसार 10250 खर्च हुआ है। यानि कि प्रत्याशियों के द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा और विभागीय डेटा में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!