Uncategorized
बलिया में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चयनित- मंत्री दयाशंकर
बलिया में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। यह बात परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने टाउन एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद के मानवीय मुरली मनोहर 128वीं जयंती समारोह में कही।
इस मौके पर मुरली बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह रहे व विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय रहीं।
मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने इस मौके पर मुरली बाबू के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुरली बाबू ने पांच शिक्षण संस्थानों की स्थापना उन्होंने उस समय की थी जब समाज में इतनी आर्थिक संपन्नता नहीं थी। मुरली बाबू का व्यक्तित्व कितना विराट था यह इसका प्रतीक है।
साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। जिला कारागार को स्थानांतरित किया जाएगा और उस स्थान पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। टाउन एजूकेशनल सोसायटी के सचिव राकेश कुमार की पहल पर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जिले में राष्ट्रीय स्तर के खेल महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने विकास की रुपरेखा का खाका खींचते हुए शहर को जाम से मुक्त करने की योजना से अवगत कराया।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने कहा कि मुरली बाबू की कृतियां अमर हैं। उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान बेहतर समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि यह परंपरा आगे और समृद्ध होगी। समारोह में टाउन एजूकेशनल सोसायटी द्वारा पांचों शिक्षण संस्थाओं के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





