Uncategorized
बलियाः दुष्कर्मपीड़िता के गर्भपात मामले में अस्पताल संचालक और डॉक्टर गिरफ्तार
बलिया के बैरिया में दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाले अस्पताल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अस्पताल की महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। व एक अन्य चिकित्सक की तलाश जारी है।
बता दें कि सुरेमनपुर दियराचल के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ काफी दिनों तक एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती हो जाने पर युवक की मां जबरन बैरिया के सुमन चिकित्सालय में ले जाकर डरा धमका कर सीजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से गर्भपात करा दिया।
गर्भपात के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। मामले की शिकायत पर उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के निर्देश पर रेवती पुलिस ने आरोपी छोटेलाल बिंद पुत्र स्व. श्रीभगवान बिंद और छोटेलाल की मां कांता देवी निवासी गोपाल नगर को गिरफ्तार कर लिया।
युवती का गर्भपात करने वाले सुमन अस्पताल को सील कर दिया गया। मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल के संचालक अमरनाथ पासवान, कथित महिला चिकित्सक डॉक्टर सुमन को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में कार्यरत बिहार निवासी डॉक्टर मनीष फरार बताए जा रहे हैं। एसएचओ रेवती हरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बिहार गई है।
गौरतलब है कि बैरिया क्षेत्र के चैरिया, रानीगंज, टोला शिवन राम, लालगंज सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध रुप से नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। जहां इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के मिलीभगत से ही ये संचालित हो रहे हैं। इसे उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा चुका है। अगर स्वास्थ्य विभाग ऐसे फर्जी चिकित्सालयों या नर्सिंग होम पर कार्रवाई में तत्परता नहीं दिखाता है तो वह अपने तरीके से कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





