Uncategorized
सर’कार गिर’ते ही कुमारस्वामी ने लि’या बड़ा फैस’ला, दिग्ग’जों में मचा हड़’कम्प…
कई महीने से चल रहे कर्नाटक का नाटक अब समाप्त हो चुका है । कर्नाटक में भी बीजेपी ने ही सरकार बनाई है और मुख्यमंत्री बनाया गया है बीजेपी के येदुरप्पा को । आपको बता दें कि येदुरप्पा को चौथी बार कर्नाटक के सीएम पद भार सौंपा गया है . सिर्फ इतना ही नहीं यदि आप राजनीति में दिलचस्पी लेते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खबर यह है ।राजनीति से आहत होकर कुमार स्वामी ने बड़ा एलान किया है उन्होंने राजनीति छोड़ने संकेत दिए है .

दोस्तों 3 अगस्त को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान इशारो इशारो में किया है. लोगों का मानना है कि ऐसा उन्होंने येदुरप्पा कैंप से आहत होने के कारण किया है । कुमार स्वामी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि” मैं राजनीति में एक्सीडेंटली आया था और ऐसे ही मुख्यमंत्री भी बन गया था लेकिन अब राजनीति के हजार रंग देखने के बाद मैं यह सोच रहा हूं कि राजनीति से संयास ले लू क्योंकि राजनीति मेरे लिए नहीं है मुझे दो बार कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला .
मुझे लगता है कि मैंने बहुत सारे अच्छे काम किये हैं मैंने लोगों को संतुष्ट करने के लिए कुछ भी नहीं किया क्योंकि मैं जानता हूं कोई कितना भी कुछ कर ले लोग पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सकते हैं मैं अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हूं अब मेरा काम राजनीति में खत्म हो चुका है इसलिए मैं अब राजनीति छोड़ना चाहता हूं . मैं राजनीति को घर में नहीं लाना चाहता क्योंकि राजनीति अब पहले जैसी नहीं रही ,राजनीति अब पूरी तरह से बदल चुकी है अब लोग राजनीति में बने रहने के लिए धर्म और जाति को बीच में ले आते हैं लोग अपने फायदे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं .
राजनीति अब अच्छे लोगों के लिए नहीं है यही कारण है कि मैं अब राजनीति से सन्यास लेना चाहता हूं उन्होंने यह भी कहा कि मेरा काम अब हो गया अब मुझे राजनीति में नहीं रहना है अब मुझे चैन से जीने दो ।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





