Uncategorized
बक’रा ईद के मौक़े पर योगी आदित्यनाथ का स’ख्त आ’देश, कहा- त्यौ’हार इन 5 बातो ….
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बकरा ईद में अब कुछ ही दिन रह गया है बकरा ईद मुसलमानों का एक पवित्र त्यौहार है और आप यह भी जानते ही होंगे कि देश में जानवरों को लेकर एक लंबे समय से विवाद चल रहा है ।यही कारण है कि इस बार बकरा ईद पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं ।
दोस्तों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार बकरा ईद को लेकर खास निर्देश दिए हैं आपको बता दें कि ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार कावड़ यात्रा 17 जुलाई से शुरू हुई थी और इस का आखिरी सोमवार 12 अगस्त को है जिस दिन बकरा ईद है दोस्तों ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार यूपी में माहौल कुछ ज्यादा ही गरम हो सकता है इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस माहौल को संभालने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं और सख्त निर्देश भी दिए हैं ।
क्योंकि कावड़ यात्रा का आखिरी सोमवार भी उसी दिन है जिस दिन बकरा ईद है यानी कि 12 अगस्त को इसलिए योगी आदित्यनाथ ने सभी जिले के अधिकारियों औऱ पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के लिए खास निर्देश दिए । योगी आदित्यनाथ ने लोगों से यह गुजारिश की है कि वे ऐसे किसी भी जानवर को ना काटे जिस पर प्रतिबंध लगा हो ।
जो भी जानवर काटे जाएंगे सार्वजनिक जगहों पर ना काटा जाए बल्कि ऐसी जगहों पर काटे जहां से आसानी से जानवरों का मलबा दफन किया जा सके ।मुसलमानों को इस बात का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि उनके त्योहार के कारण किसी भी अन्य धर्म को कोई ठेस ना पहुंचे । अगले आदेश में उन्होंने यह कहा कि संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया जाए । इन संवेदनशील जगहों में जो नाम आते हैं वे आजमगढ़ ,बरेली, अलीगढ़ है इन जगहों को चिन्हित करने के लिए।
और आखरी निर्देश में उन्होंने यह कहा है कि जिन संवेदनशील जगहों के बारे में हम पहले से जानते हैं जहां पर दंगा होने की संभावना ज्यादा है वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 day agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027





