बलिया स्पेशल
मामूली कार्यकर्ता से राज्यसभा सांसद, जानें कौन हैं बलिया के सकलदीप राजभर?
बीजेपी ने यूपी की राज्यसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने प्रदेश से कुल आठ उम्मीदवार की सूची जारी की है जिसमें अरूण जेटली, डॉक्टर अशोक वाजपेयी, विजयपाल तोमर, हरनाथ यादव, कांता कर्दम, डॉ. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव और सकलदीप राजभर शामिल है।
चार दशक के राजनैतिक कैरियर में प्रधानी के उपर की कोई उपलब्धि नहीं रही। दावेदारी कई बार की लेकिन पार्टी ने 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद मौका नहीं दिया। परिवार का भरण-पोषण करने की खातिर बेल्थरा रोड तहसील में दस्तावेज लेखक और मोहर्रिर का काम करते हैं। रहने के लिए किराये पर दो कमरे का मकान है।
बावजूद इसके सकलदीप राजभर सांसद बनने जा रहे हैं। इसके लिए करोड़ो खर्च नहीं करना है बल्कि सिर्फ पर्चा दाखिल करना होगा। भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के एक साधारण कार्यकर्ता सकलदीप राजभर को राज्यसभा के सांसद बनाने का जो फैसला लिया है उसके दूरगामी परिणाम होंगे।
वही बीजेपी ने पूर्वांचल में राजभर वोटरों की संख्या को देखते हुए राजभर को टिकट देकर लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है।
सकलदीप राजभर बीजेपी के पुराने नेताओं में से एक हैं और वह काफी समय से संघ से जुड़े हैं।
बेलथरा रोड विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले सकलदीप राजभर ने 2002 में विधानसभा का भी चुनाव लड़ा था, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इंटर तक शिक्षा ग्रहण करने वाले सकलदीप राजभर 1995 में ग्राम प्रधान का भी चुनाव लड़ा था और कृषि कार्य से भी जुड़े रहे हैं । सकलदीप राजभर तहसील में मोहर्रिर का काम भी कर चुके हैं।
बेल्थरा रोड विधान सभा सुरक्षित हो जाने के बाद सकलदीप राजभर ने 2017 के विधान सभा चुनाव में सिकन्दरपुर से पार्टी में टिकट के लिए दावेदारी की थी, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला था । राजभर वोटरों को साधने की कोशिश: सकलदीप राजभर को टिकट देकर बीजेपी ने अपने सहयोगी दल को भी बड़ा झटका दिया है।
पूर्वांचल खासकर बलिया, मऊ, चंदौली और गाजीपुर इलाके में राजभर वोटर चुनाव में निर्णायक भूमिका में होते हैं। इस क्षेत्र में बीजेपी का सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन है। बीजेपी सरकार में शामिल सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अक्सर बीजेपी को लेकर मोर्चा खोलते नजर आते हैं।
ओमप्रकाश राजभर के बयानबाजी से बीजेपी को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले राजभर वोटरों को अपनी ओर खिसकाने में भी जुटी है और राजभर समुदाय के नेताओं को प्रमोट कर रही है। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में सकलदीप राजभर को राज्यसभा का टिकट दिया गया है।
बेल्थरा रोड से तीसरे सांसद बनेंगे सकलदीप राजभर
चंद्रशेखर जी के बाद बेल्थरा रोड की अहमियत कुछ कम हो गयी थी लेकिन अब यहां से एक नहीं बल्कि तीन-तीन सांसद होंगे। क्षेत्रीय भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा के अलावा विधानसभा क्षेत्र से भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिम पट्टी निवासी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।
उभाव थाना क्षेत्र के ग्राम टगुनिया निवासी हरिनारायण राजभर घोसी से वर्तमान सांसद और अब नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरा हरपुर निवासी सकलदीप राजभर राज्यसभा से भाजपा के नए सदस्य बनने जा रहे हैं। राजभर के जीत जाने के बाद कुल मिलाकर अकेले बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र ने तीसरा सांसद देने का काम करेगा।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
उत्तर प्रदेश4 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
-
बलिया स्पेशल5 hours agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह4 hours agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
सिकंदरपुर2 hours agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 hours agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 hours agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 hours agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027


