देश
जानें कौन हैं बलिया का लाल जिसने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में लहराया बागी परचम
बलिया ज़िले के रहने वाले सत्यम सिंह सन्नी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जीत का परचम लहराया है। सत्यम सिंह मूल रुप से बांसडीह के रहने वाले है और समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले संयुक्त मंत्री पद पर कब्ज़ा जमा लिया है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ का राजनीतिक और ऐतिहासिक बहुत बड़ा महत्व रहा है और आज के प्रतियोगी माहौल पूर्वांचल की बागी धरती के ताल ने संयुक्त मंत्री का पद का हासिल किया है।
छात्र राजनीति में जहां बगैर पैसा और धनबल के एक कदम भी चलना मुश्किल है वहीं पूर्व प्रधानमंत्री के ज़िले के एक किसान परिवार में जन्में नौजवान की छात्र राजनीति में झंडा गाड़कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
23 साल के सत्यम सिंह ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से मध्यकालीन इतिहास और शिक्षाशास्त्र से स्नातक किया है और फिर मध्यकालीन इतिहास से एम.ए. कर रहे हैं।
तारकेश्वर सिंह के पुत्र के रुप में जन्मे सत्यम इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मध्यकालीक इतिहास में एम.ए. अंतिम वर्ष के छात्र हैं। एक मध्यवर्गीय किसान परिवार में जन्म लेने वाले सत्यम ने बलिया से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की और उसके बाद अपने सपनो को साकार करने के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।
बलिया ख़बर डॉट कॉम से फोन पर बात करते हुए सत्यम सिंह उर्फ सन्नी ने बताया कि वो तन-मन से छात्रों की सेवा करेंगे जिन छात्रों ने अपना उनपर विश्वास करके छात्रनेता बनाया है।
सत्यम कहते हैं कि, वो हर हाल में छात्रों के हित के लिए प्रयासरत रहेंगे और उनके मन में किसी के लिए कोई दुर्भावना नहीं चाहे किसी छात्र ने उनको वोट दिया हो अथवा न दिया हो।
सत्यम का मुकाबला बलिया के ही रहने वाले चन्दन गुप्ता से था, लेकिन सत्यम को छात्रों के 3199 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहने वाले चन्दन गुप्ता 2245 वोट पाने में कामयाब रहे, लेकिन सत्यम के आगे ज़्यादा देर टिक न सके।
सत्यम ने चन्दन को 957 वोट से हरा कर जीत हासिल कर ली। सत्यम ने बलिया ख़बर डॉट कॉम से बताया कि वो अपने माता-पिता और समाजवादी पार्टी से जुड़े उन नेताओं के आभारी हैं जिन्होंने उनको कदम-कदम पर आगे बढ़ने में मदद की।
बलिया ख़बर के एक सवाल के जवाल में सत्यम ने कहा कि वो पढ़ाई पूरा करने के बाद राजनीति में सक्रिय रुप से समाजसेवा करते रहेंगे और आजीवन लोहिया के विचारों का अनुसरण करगे।
मध्यम वर्गीय क्षत्रिय परिवार सम्बन्ध रखने वाले सत्यम दो भाईयों में सबसे बड़े है और अपनी बहन से छोटे है जिनकी शादी हो चुकी है। सत्यम बताते है कि वोटिंग के दिन वो अत्यन्त ही भावुक हो गए है क्योंकि उनको उम्मीद नहीं थी कि छात्र उनको इतना प्यार देंगे।
सत्यम ने एम.ए. पूरा करने के बाद पीएचडी करने का विचार किया है और कहा कि पार्टी आगे चलकर जो आदेश देगी वो वैसा करेंगे। सत्यम ने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव समरबहादुर सिंह का आर्थिक और राजनीतिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त है।
बलिया ख़बर से बात करते हुए सत्यम बहुत खुश लग रहे थे और उन्होने बताया कि प्रचार सामग्री में उनके नाम त्रुटिपूर्वक सैनी जुड़ गया था जब कि उनका नाम सत्यम सिंह सनी है न कि सत्यम सिंह सैनी।
featured
सड़क दुर्घटना में हुई TV एक्टर की मौत, बलिया के रहने वाले थे अमन जायसवाल
बलिया : मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बेल्थरा रोड के रहने वाले होनहार टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
अमन जायसवाल बेल्थरा रोड के रहने वाले थे। प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बेटे थे। वह मुंबई में रहकर टीवी सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा रहे थे और अपने काम से बलिया का नाम रोशन कर रहे थे। अमन मुंबई में जब भी किसी प्रोजेक्ट को साइन करते उनके नाम के साथ बलिया का जिक्र जरुर होता था। वह अब तक तीन लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुके थे। उनकी आकस्मिक मौत ने पूरे बेल्थरा रोड को गहरे शोक में डाल दिया है।
बड़े बड़े एक्टर्स के साथ धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ अमन जायसवाल का पहला लीड शो रहा। इसमें उन्होंने आकाश का किरदार निभाया था। जिसके बाद से उनकी पोपुलिराटी दिन ब दिन बदती जा रही थी और उन्हें कई प्रोजेक्ट मिले थे। बलिया के अमन फिल्मी सिटी कही जाने वाली मुंबई में रहकर कई फ़िल्म और सीरियल में किया। अमन की सफलता और संघर्ष की कहानी, युवाओं को प्रेरित करती आई है। अमन ने साबित किया कि छोटे शहर के लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमन बाइक से फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे किसी ऑडिशन में जा रहे थें। अचानक हाईवे पर एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घायल अमन को उनके दोस्त अभिनेश मिश्रा तुरंत कामा अस्पताल लेकर गए, लेकिन हादसे के आधे घंटे बाद अमन ने दम तोड़ दिया।
अमन की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बेल्थरा रोड में लोग इस असामयिक घटना से गहरे सदमे में हैं। अमन जैसे होनहार कलाकार का यूं असमय जाना वाकई में बेहद दुखद है।
देश
पंजाब में AAP ने तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ने का किया ऐलान
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में असम की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की गुरुवार को घोषणा की। उसने उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) उन्हें इन सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।
‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हम एक परिपक्व गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन इसे स्वीकार करेगा. लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीट के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे है।’
पाठक ने कहा कि ‘अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए. कई महीनों से बातचीत जारी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हम मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं। गठबंधन के संबंध में सभी फैसले तुरंत लिए जाने चाहिए।’
देश
लोकसभा चुनाव से पहले AAP ने किया बडे़ स्तर पर संगठन विस्तार, कई विंगों में हुई नियुक्तियां
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली है।
गुरदासपुर से भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि डॉ. केडी सिंह और राजिंदर रीहल को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलका में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 13 लोकसभा सीटों को फतह करना है। क्योंकि CM भगवंत मान पहले ही पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके हैं।
पार्टी की तरफ से जिला से लेकर स्टेट तक संगठन के सभी विंगों में नई तैनाती की गई हैं। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर विंग, एक्स इंप्लाई विंग, स्वर्णकार विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, इंटेक्चुअल विंग और बीसी विंग शामिल है। बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोगों को जगह दी गई। पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक व गली तक उनकी पहुंच संभव हो पाए। इससे पहले भी पार्टी इस तरह इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां कर चुकी है।



