बलिया स्पेशल
किसान सम्मान दिवस- फसल उत्पादन में प्रथम स्थान लाने पर छह किसानों को मिला ट्रैक्टर
बलिया डेस्क : सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनातर्गत स्व0 चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद विरेंद्र सिंह मस्त द्वारा फीता काटकर किया।
तत्पश्चात मा0 स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही जनपद के छः किसानों को फसल उत्पादन में प्रथम स्थान लाने पर मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में उत्तर प्रदेश छः ट्रैक्टर की चाबी अपने कर कमलों द्वारा दिया एवं किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
किसान मेला में दूर-दराज से आये किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं किसानों के कार्यक्रम में होता तो मैं अपने को परिवार को होना समझता हूँ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसान खाता भी है और खिलाता भी है। चौधरी चरण सिंह किसानो के पसीने और मेहनत को सलाम करते थे। उन्होंने कहा कि जो शान से रहता है वही किसान है।
मैंने मा0 प्रधानमंत्री जी से आग्रह करके किसानों के खाते में छः हजार रुपये भेजने की नियमावली बनवायी और किसान की उम्र 60 वर्ष पूर्व के बाद पेंशन की व्यवस्था करायी। जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान को उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में पूरा पूरा सहयोग करें। जनपद में गंगा नदी एवं घाघरा नदी के किनारे ऑर्गेनिक खेती होगी एवं जल संरक्षण का कार्य आने वाले दिनों में किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश साहू ने किसानों को संबोधित किया और किसानों से आग्रह किया कि इसी तरह का कार्यक्रम सभी विकास खंडों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें किसानों से संबंधित योजना पर कार्यक्रम होगा। इसलिए आप लोग अपने-अपने विकास खंड मुख्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में 25 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे पहुंचे।
किसानों को ऑर्गनिक खेती एवं अन्य योजनाओं के बारे दी जानकारी
किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को उप कृषि निदेशक इंद्राज ने विभिन्न योजनाओं एवं फसलों को रोग से बचाव एवं मिट्टी शोधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग की सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी। समस्त विकास खंडों में सीमन उपलब्ध है जिससे 95 प्रतिशत बछिया पैदा होगी। जिसकी कीमत तीन सौ रुपये हैं किसान इसका लाभ उठाएं।
जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम जी ने बताया कि किसानों को बागवानी, सब्जी, फूल, फल एवं पाली हाउस द्वारा खेती करने के विषय में जानकारी दी। कम लागत में अधिक उत्पादन पाएं उस पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में कृषि से संबंधित यंत्रों दुग्ध विभाग, मछली विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी। सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन से शासन की योजनाओं एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का प्रदर्शन भी कराया गया है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




