Connect with us

बलिया स्पेशल

किसान सम्मान दिवस- फसल उत्पादन में प्रथम स्थान लाने पर छह किसानों को मिला ट्रैक्टर

Published

on

बलिया डेस्क : सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनातर्गत स्व0 चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद विरेंद्र सिंह मस्त द्वारा फीता काटकर किया।

तत्पश्चात मा0 स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही जनपद के छः किसानों को फसल उत्पादन में प्रथम स्थान लाने पर मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में उत्तर प्रदेश छः ट्रैक्टर की चाबी अपने कर कमलों द्वारा दिया एवं किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

किसान मेला में दूर-दराज से आये किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं किसानों के कार्यक्रम में होता तो मैं अपने को परिवार को होना समझता हूँ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसान खाता भी है और खिलाता भी है। चौधरी चरण सिंह किसानो के पसीने और मेहनत को सलाम करते थे। उन्होंने कहा कि जो शान से रहता है वही किसान है।

मैंने मा0 प्रधानमंत्री जी से आग्रह करके किसानों के खाते में छः हजार रुपये भेजने की नियमावली बनवायी और किसान की उम्र 60 वर्ष पूर्व के बाद पेंशन की व्यवस्था करायी। जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान को उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में पूरा पूरा सहयोग करें। जनपद में गंगा नदी एवं घाघरा नदी के किनारे ऑर्गेनिक खेती होगी एवं जल संरक्षण का कार्य आने वाले दिनों में किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश साहू ने किसानों को संबोधित किया और किसानों से आग्रह किया कि इसी तरह का कार्यक्रम सभी विकास खंडों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें किसानों से संबंधित योजना पर कार्यक्रम होगा। इसलिए आप लोग अपने-अपने विकास खंड मुख्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में 25 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे पहुंचे।

किसानों को ऑर्गनिक खेती एवं अन्य योजनाओं के बारे दी जानकारी
किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को उप कृषि निदेशक इंद्राज ने विभिन्न योजनाओं एवं फसलों को रोग से बचाव एवं मिट्टी शोधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग की सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी। समस्त विकास खंडों में सीमन उपलब्ध है जिससे 95 प्रतिशत बछिया पैदा होगी। जिसकी कीमत तीन सौ रुपये हैं किसान इसका लाभ उठाएं।

जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम जी ने बताया कि किसानों को बागवानी, सब्जी, फूल, फल एवं पाली हाउस द्वारा खेती करने के विषय में जानकारी दी। कम लागत में अधिक उत्पादन पाएं उस पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में कृषि से संबंधित यंत्रों दुग्ध विभाग, मछली विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी। सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन से शासन की योजनाओं एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का प्रदर्शन भी कराया गया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया स्पेशल

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।

Continue Reading

featured

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

Published

on

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।

पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।

जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

Published

on

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!