बलिया
बलिया पहुंचे जेपी नड्डा बोले- योगी के कार्यकाल में खत्म हुआ गुंडाराज
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बलिया पहुंचे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। साथ ही भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वोट की अपील की।
बलिया के रतसर इंटर कालेज में मंगलवार को दोपहर आयोजित जनसभा के दौरान जेपी नड्डा अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि समाज को बांटना, तोड़ना, लड़ाना ये ही सपा-कांग्रेस का काम है। लोगों को डराना, मुसीबत में डालना, जमीन कब्जा करना, पैसा वसूली करना यही इनका काम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता, सपा का कोई नेता आकर ये नहीं कह सकता कि उसने लोगों के लिए इतने काम किए हैं। समाज को बांटना, भाई-भाई को लड़ाना, भय, आतंक फैलाना, अवैध कब्जे करना ही इनके काम है।
उन्होंने भाजपा की तारीफ में कहा कि रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाने की ताकत सिर्फ भाजपा में है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं, खून की होली खेली थी। कांगेस पार्टी राम मंदिर के केस को अटकाती थी, भटकाती थी। आपने मोदी सरकार को चुना, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।
कोरोनाकाल में जब लॉकडाउन लगा थे, मोदी सरकार ने 20 करोड़ बहनों के जनधन खाते में 500-500 रुपये भेजे थे। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत उनके घरों में चूल्हा जल सका। पीएम आवास योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक लोगों के पक्के आवास बने हैं। इस साल 80 लाख पक्के घर गरीबों के लिए बनेंगे।
अपने पूरे संबोधन के दौरान नड्डा सपा पर हमलावर रहे। योगी के पहले उत्तर प्रदेश में माफियाराज था, गुंडाराज था। आज गुंडाराज और माफियाराज समाप्त हो गया है। हमने तय किया है कि देवबंद , मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे। अब कोई यूपी में आतंकवादी घटनाएं करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी पिछले दिनों कह रही थीं कि आतंकवाद का मुद्दा फिजूल की बातें हैं। इनके पूज्य पिता राजीव गांधी की जीवन लीला आतंकवाद के कारण समाप्त हुई, तब भी इनकी ये सोच है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आतंकवादी गतिविधियों के आरोपियों को जेल से रिहा करा दिया था। सपा और गुंडागर्दी ये एक साथ जुड़ा हुआ है। सपा का कार्यकर्ता गुंडा न हो ये संभव नहीं है, ये दोनों एक ही हैं। गुंडा शब्द तो हल्का शब्द है, ये तो आतंकवादियों के संरक्षक हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से वोट की अपील की।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


