Uncategorized
इस शहर में अपनी जगह से चलकर यहां पहुंच गयी मस्जिद, सभी हो गये हैरान
यूँ तो तुर्की आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहता है जिसमे एक तो सबसे बड़ी वजह खुद वहां के राष्ट्रपति रजब तय्यब एरदोगन हैं और दूसरा तुर्की का शानदार इतिहास इसके बाद एक और बहुत बड़ा मामला में तुर्की में देखने को मिला है दरअसल मस्जिद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया . मस्जिद को एक जगह से दूसरी जगह जाता देख लोग हैरान रह गए. मस्जिद की फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. लोग शेयर करने लगे तरह-तरह की बातें होने लगी .
लोग फोटो को शेयर करके तरह-तरह की बातें लिखने लगे फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस फोटो की ताकि की गई तहकीक में फोटो की सच्चाई सामने आई .तुर्की में इन दिनों देश का सबसे बड़ा और चौथा डैम बनाया जा रहा है .यह अदाएं ऐसी जगह बनाया जा रहा है जहां 600 साल पुराना एक शहर है जो कि पूरी तरह पानी में डूब जाएगा और इस शहर में लगभग 600 साल पुरानी मस्जिद है . इस मस्जिद को लेकर तुर्की ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे सब हैरान रह गए डैम बनने के कारण मस्जिद को शिफ्ट किया गया .

एक एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मस्जिद को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया मस्जिद को लगभग 2 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया गया . यह फोटो तुर्की की है जो कि तुर्की सरकार द्वारा 600 साल पुरानी मस्जिद को शिफ्ट करने की फोटो है .दोस्तों आज की तकनीक को देखते हुए लगभग लगभग हर काम मुमकिन है .

इस फोटो को देखने के बाद आप खुद ही तकनीक का अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह एक 600 साल पुरानी मस्जिद को दूसरी जगह लगभग 2 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया जा रहा है देखने वाले हैरान रह गए कि कैसे मुमकिन है यह काम . मस्जिद को शिफ्ट करके वहां तुर्की सरकार देश का चौथा सबसे बड़ा डैम बनाना चाहती है यह मस्जिद एक ऐतिहासिक शहर में है डैम बनने के बाद ऐतिहासिक शहर भी पानी में डूब जाएगा लेकिन हालात को देखते हुए ऐसा करना ज़रूरी है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured1 day agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





