Uncategorized
इस मशहूर कॉमेडियन का बेटा है बहुत बड़ा स्टार, नाम जानकर रह जाओगे हैरान…
लक्ष्मीकांत बेर्डे, बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसने फिल्मों में कॉमेडी का एक अलग लेवल सेट किया था। हिंदी सिनेमा में लक्ष्मीकांत, सलमान खान की हर फिल्म की बैक बोन माने जाते है। गौरतलब है कि वह और सलमान खान एकसाथ कई फिल्मों में नजर आये हैं।
इन मशहूर कॉमेडी एक्टर ने जीता था लोगों का दिल
आपको बता दें कि लक्ष्मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक रहा है। वह मिडल क्लास फैमिली में जन्मे और पले बढ़े हैं स्कूल में भी वह हर ड्रामा और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया करते थे। आपको बता दें कि लक्ष्मीकांत बेर्डे ने अभिनेत्री रूही बेर्डे से शादी की है जिन्हें आपने फिल्म हम आपके हैं कौन में भी देखा है। आपको बता दें कि रूही ने फिल्म में लक्ष्मी कांत के साथ काम करने वाले नौकरानी चमेली का रोल निभाया था।

इस दिग्गज कलाकार का बेटा बन चुका है सेलिब्रिटी
आज हम आपको बताने जा रहे हैं लक्ष्मीकांत बेर्डे के बेटे के बारे में जो कि बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है आपको बता देगी लक्ष्मीकांत बेर्डे के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी बेटे का नाम है अभिनय बेर्डे। अभिनय बेर्डे बॉलीवुड में काम कर रहे हैं वह मराठी फिल्मों में लीड अभिनेता के तौर पर देखे जा चुके हैं।

बेटे ने मराठी फिल्मों में बनाया अपना करियर
हाल ही में उनकी एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। आपको बता दें कि उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है माना जा रहा है कि उन्हें अपने पिता के गुण मौजूद है। आपको बता दें कि लक्ष्मीकांत बेर्डे की बहुत ही छोटी उम्र में मौत हो गई थी। क्योंकि उन्हे किडनी संबंधित कुछ गंभीर बीमारियां थी।
हर तरफ हो रही वाहवाही
आपको बता दें कि आज भी अब लक्ष्मीकांत बेटे को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। जिन्होंने कॉमेडी में कमाल का प्रदर्शन दिया है। कई मौकों पर उनका नाम दिग्गज अभिनेताओं द्वारा लिया गया है माना जाता है कि लक्ष्मीकांत बेर्डे का फिल्मी सफर सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से पूरी रफ्तार में आ गया था जिसके बाद उन्होंने सलमान के साथ फिल्मों में काम किया है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश6 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





