Connect with us

बलिया

अंतर्राष्ट्रीय चंद्रशेखर मैराथन की पुरुस्कार राशि बढ़ी, अब प्रथम विजेता को मिलेंगे 1 लाख

Published

on

बलिया में 19 अप्रैल को राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय चंद्रशेखर मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को दी जाने वाली राशि बढ़ा दी गई है। अब प्रथम विजेता को 1 लाख रुपए का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।

पहले प्रथम पुरुस्कार 51 हजार रुपए थे, लेकिन रविवार को चंद्रशेकर नगर स्थित झोपड़ी पर आयोजित बैठक में इसे 1 लाख करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेकर की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। रविवार को समिति के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने प्रथम पुरुस्कार की राशि 1 लाख करने का प्रस्ताव रखा। जिसे सभा ने स्वीकार किया।

इस निर्णय के साथ ही अब द्वितीय स्थान पर आने वाले विजेता को 51 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं चौथे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार, पांचवे के लिए 8 हजार और छठें के लिए चार हजार वहीं सातवां स्थान हासिल करने वाले को 2 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

इनके अलावा सांत्वना पुरुस्कार के रुप में आठवें से 15वें स्थान तक विजेताओं को प्रति खिलाड़ी एक-एक हजार और 16वें से 21वें स्थान तक विजेताओं को पांच-पांच सौ रुपए प्रति खिलाड़ी दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को एक टी-शर्ट उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व कोच भी आ रहे हैं। बैठक में ब्रजेश सिंह, अजीत सिंह, रणजीत सिंह मंटू, धर्मवीर सिंह, राकेश सिंह भोला, उमेश सिंह, अखिलेश सिंह शक्ति, संतोष सिंह, संजय सिंह, धीरेन्द्र राय, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, राजीव सिंह, विनोद सिंह, मिंटू सिंह, अमित गिरि, अमित सिंह, सिद्धार्थ शंकर, अचरज सिंह, कमलेश सिंह, रुस्तम खान, आशुतोष तोमर, संतोष चौबे, इफ्तेखार खां, सेतनाथ सिंह, रियाजुद्दीन राजू आदि थे। अध्यक्षता निवर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने किया।

 

 

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!