Connect with us

बलिया

आरा बलिया रेल लाइन के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश जारी

Published

on

बलिया रेल लाइन का निर्माण कार्य दूसरे चरण में पहुंच चुका है। प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट स्वीकार होने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनने के बाद आगे का कार्य शुरु होगा। यह कहना है कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का।

उन्होंने रेल लाइन का काम जल्द पूरा होने का दावा करते हुए जानकारी दी कि लाइन निर्माण का कार्य जारी है, रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीके त्रिपाठी ने अधीनस्थों को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं। डीपीआर बनने के बाद आगे का काम गति पकड़ेगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बलिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की तरह प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को आधुनिक यात्री सुविधाएं से लैस किया जाएगा। साथ ही रेलवे स्टेशन के उत्तर रेलवे की जमीन को साफ-सुंदर कर पार्क बनाया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बलिया छपरा रेल मार्ग पर कई नए कार्य धरातल पर दिखेंगे। उन्होंने बलिया से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का नाम मंगल पांडेय के नाम पर करने का सुझाव दिया गया है साथ ही ट्रेन को सप्ताहिक के बदले दैनिक करने की मांग रखी, जो कि रेलवे बोर्ड के द्वारा स्वीकार कर ली है।

सांसद ने कहा कि जयप्रकाश नगर से बलिया होते हुए वाराणसी तक रोडवेज बस की मांग की जा रही है। इसको लेकर मैं मंत्री से बात करूंगा और जल्द ही जयप्रकाश नगर से वाराणसी के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जा सकेगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!