Uncategorized
LIVE- आजमगढ़ में अखिलेश यादव आगे
लखनऊ: सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में एनडीए को ठीक-ठाक बढ़त मिलती दिख रही है.
LIVE UPDATES
-रायबरेली में सोनिया गांधी 200 वोटों से पीछे
-रामपुर में जया प्रदा ने बनाई 3000 वोटों से बढ़त
-बागपत में पहला चुनावी रुझान आया सामने, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह 1500 वोटों से आगे, जयंत चौधरी दूसरे नंबर पर ।
-यूपी में एनडीए 64 सीटों पर आगे, महागठबंधन को 15 सीटों पर बढ़त
-बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी करीब 11 हज़ार वोटों से आगे. मोदी को अब तक 21236 वोट मिले, अजय राय – 9984, शालिनी यादव- 9261
-गोंडा – दूसरे चरण की मतगणना संपन्न, गोंडा लोकसभा सीट से 8 हज़ार से ज्यादा मतों से बीजेपी प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह आगे. कैसरगंज लोकसभा सीट से भी लगभग 15 हज़ार वोटों से बीजेपी प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह आगे, दोनों सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी चल रहे हैं पीछे.
-बदायूं में पहले राउंड के दौरान भाजपा प्रत्याशी संघ मित्रा मौर्या ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से 1560 वोटों को पछाड़ा.
-मुज़फ्फरनगर में अजित सिंह अब तक 11,303 वोट तो वहीं, 21,702 वोटों से संजीव बालियान
आगे चल रहे हैं.
-रायबरेली में दूसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस आगे. सोनिया गांधी को बीजेपी प्रत्याशी से 2197 वोटों की बढ़त.
-बागपत में पहला चुनावी रूझान आया सामने, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह 1500 वोटों से आगे, जयंत चौधरी दूसरे नंबर पर.
-कन्नौज में डिम्पल यादव 2000 हजार वोटों से आगे.
-14503 वोट से रविकिशन आगे
-उन्नाव में साक्षी महराज 15००० वोट से आगे
-अमेठी में अब राहुल गांधी ने बनाई बढ़त
-अलीगढ़ से बीजेपी के सतीश गौतम आगे
-डुमरियागंज से जगदंबिका पाल आगे
-पीलीभीत से वरुण गांधी 12 हजार वोटों से आगे
-यूपी में 44 सीटों पर बीजेपी चल रही आगे, महागठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि यूपीए 4 सीटों पर आगे
-रामपुर से जया प्रदा पीछे चल रही हैं, जबकि आजम खान आगे
-वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे
-मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट से आगे, जबकि गोरखपुर से रविकिशन आगे
-आजमगढ़ में अखिलेश यादव आगे
-यूपी की सबसे बड़ी खबर, अमेठी में स्मृति ईरानी आगे
-बीजेपी अब 38 सीटों पर आगे, महागठबंधन को 14 सीटों पर बढ़त
-बीजेपी कुल 32 सीटों पर आगे, जबकि महागठबंधन को 14 सीटों पर बढ़त
-फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति आगे
-सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद पीछे चल रहे हैं, बीजेपी के राघव लखपाल आगे चल रहे हैं
-फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर पीछे चल रहे हैं
-यूपी में 38 सीटों के रुझानों में बीजेपी 24, महागठबंधन 12 और यूपीए 2 सीटों पर आगे है
-यूपी की 34 सीटों के अब तक रुझान सामने आए हैं, इनमें 21 पर एनडीए, 2 पर यूपीए और महागठबंधन 11 सीटों पर आगे है
-अब तक यूपी की 31 सीटों के रुझान सामने आए, इनमें बीजेपी 18 और महागठबंधन 11 पर आगे है, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे है
-यूपी की 28 सीटों के रुझानों में बीजेपी 16 और महागठबंधन 11 पर आगे, जबकि 1 पर कांग्रेस आगे है
-लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह आगे
-अमेठी में राहुल गांधी को शुरुआती बढ़त
-बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव आगे
-एनडीए 7 और महागठबंधन 4 सीटों पर आगे
-एनडीए 4 सीटों पर और महागठबंधन 3 सीटों पर आगे
-मिर्जा से अनुप्रिया पटेल आगे
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured1 week agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured3 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured1 day ago‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन





