Connect with us

बलिया

बलिया समेत पूरे यूपी से हटेंगे अवैध रुप से स्थापित वाहन स्टैंड

Published

on

बलिया समेत पूरे उत्तरप्रदेश में 30 अप्रैल तक अवैध रुप से संचालित वाहन स्टैंड खत्म कर दिए जाएंगे। अवैध रुप से स्टैंड का संचालन करने वालों पर गुंडा, गैंगस्टर एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में सभी पुलिस कमिश्नर, डीएम-एसपी को आदेश जारी कर दिया है।

साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि अगर 30 अप्रैल के बाद अवैध वाहन स्टैंड संचालित होंगे तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों पर भी कार्यवाही होगी। अपर मुख्य सचिव से आदेश मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी काम में जुट गए हैं।

बलिया की बात करें तो यहां कई जगह अवैध रुप से वाहन स्टैंड संचालित किए जा रहे थे। तत्कालीन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने नगर के सभी वाहन स्टैंड बाहर स्थापित करवा दिए थे लेकिन दोनों अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद स्टैंड मालिक एक बार फिर अपनी मनमानी पर उतारू हो गए और नगर की अलग अलग जगहों पर स्टैंड स्थापित कर लिए।

गांधीनगर के पास स्थित ओवर ब्रिज एकल मार्ग है, जहां गोरखपुर, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, बक्सर की बस, जीप, मैजिक सवारी बोझने का काम करते है। इसके अलावा महुआ मोड़ पर विक्रम टेम्पो, ई-रिक्शा, मैजिक, जीच संचालक सवारी बोझने का काम कर रहे है।  रेलवे स्टेशन के बाहर तथा मालगोदाम पर पुन: विक्रम टेंपो चालक सिविल व यातायात पुलिस के मेहरबानी पर सवारी बैठाने का काम कर रहे है। गड़वार त्रिमुहानी तथा कुंवर सिंह चौराहा के पास वाहन चालक सवारी बैठाने का काम करते है। जिससे जाम की स्थिति बनती है।

बलिया जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसी ही स्थिति बनती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अपर मुख्य सचिव ने यह आदेश जारी किए हैं। एआरटीओ संतोष राय ने बताया कि नगर पालिका, सिविल व यातायात पुलिस ने संपर्क कर अवैध स्टैंडों को चिह्नित कर बाहर स्थापित किया जाएगा।

अभी मौजूदा स्थिति की बात करें तो शहर के बहेरी स्टैंड से रसड़ा, चितबड़ागांव, फेफना, भरौली, बक्सर आदि को जाने वाले सवारी वाहन माल्देपुर मोड़, शीशमहल से हल्दी, रामगढ़, बैरिया आदि को जाने वाले सवारी वाहन कदम चौराहा, महुआ मोड़ से बांसडीहरोड, सहतवार, रेवती, बांसडीह, मनियर आदि को जो वाले सवारी वाहन तीखमपुर स्थित पालीटेक्निक स्कूल, पीडब्लूडी से सुखपुरा, खेजुरी, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड आदि को जाने वाले वाहन बहादुरपुर पुलिया से आगे कर दिया था।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!