बलिया
बलिया पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री, चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी, चिकित्सालयों का किया निरीक्षण
बलियाः बुधवार को उच्च शिक्षा व आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और चिकित्सालय समेत अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री उपाध्याय चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से परखा साथ ही निर्माण में हो रहे देरी पर एक्ससीएन विजय सिंह और कार्यदायी संस्था से सवाल किया।
मंत्री ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कहा कि कार्य में तेजी लाएं और प्रगति की रिपोर्ट भी दें। इसके बाद वह सुरहा ताल पहुंचे और वहां पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की।इसके बाद मंत्री उपाध्याय अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की ॉ। साथ ही नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया।
इसके उपरांत उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में जनता से संवाद स्थापित किया और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद मंत्री जिला व पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पुरुष चिकित्सालय में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में सफाई और मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं पर सरकार का पूरा फोकस है। स्वास्थ्य महकमे से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं।इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि थे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


