Uncategorized
हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने की गिरी हुई हरकत, भड़के गावस्कर … देखिये विडियो.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और फाइनल वनडे मैच में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारत में वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज जीतने के बाद लगातार दूसरा वनडे सीरीज जीतकर नया इतिहास रच दिया शुक्रवार को मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-इंडिया के मैच में पहले यजुवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों की परीक्षा ली उसके बाद जब इंडिया टीम रन का पीछा करने मैदान पर उतरी तो लगातार तीसरी बार महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से तीसरा अर्धशतक निकला लगातार तीसरी बार वो टीम को जीत दिलाने में सफल रहे टीम की जीत के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरिमनी की बारी आई.

तो चहल को मैन ऑफ द मैच जबकि महेंद्र सिंह धोनी को 7 साल के बाद मैन ऑफ द सीरीज जिताने का खिताब मिला दोस्तों आपको बता दें कि यहां पर एक चीज ऐसी हुई जिसको लेकर नाराज सुनील गावस्कर ने लाइव टीवी पर नाराजगी जता दी दरअसल मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के लिए शहद और महेंद्र सिंह धोनी को 500 यूएस राशि की इनामी राशि दी गई जोकि कुल मिलाकर 35500 बनता है.

इस प्राइस मनी को देखकर सुनील गावस्कर नाराज हो गए सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट को निशाना बनाया उन्होंने कहा कि जो क्रिकेट स्पॉन्सरशिप से करोड़ों की राशि काम आता है वह इनामी राशि में सिर्फ ₹35000 देता है आगे उन्होंने कहा कि $500 क्या होता है और यह बहुत ही शर्म की बात है कि टीम को सिर्फ ट्रॉफी दी गई.

उन्होंने कहा कि वह ब्रॉडकास्ट लाइव के हो रही है कितना पैसा बनाते हैं तो वह खिलाड़ियों को अच्छी इनामी राशि क्यों नहीं दे सकते हैं आखिर वह खिलाड़ी ही तो है जिसके दम पर आप स्पॉन्सर से इतना पैसा कमा पा रहे हैं क्रिकेट के मैच में खिलाड़ियों की अहम भूमिका होती है इसलिए उन्हें इनाम की राशि भी अच्छी मिलनी चाहिए।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





