Uncategorized
ये हैं टॉप 5 सबसे ज़्यादा पैसा लेने वाले न्यूज़ एंकर, नंबर 1 की फीस उड़ा देगी होश…
दोस्तो वैसे तो हमारे देश भारत मे कई मीडिया चैनल्स हैं लेकिन कुछ ही मशहूर और लोकप्रिय है । देश मे हज़ारो एंकर भी है जो रोज़ न्यूज़ पढ़ने, सुनाने और डिबेट कराने जैसे कार्यो को करते है . दोस्तो इन तमाम एंकर में से कुछ एंकर जनता के दिलो पर राज्य करते है और जनता के बीच लोकप्रिय । आज हम पांच ऐसे लोकप्रिय एंकर की बात करेंगे जिनकी सैलरी लगभग सभी एंकर से ज़्यादा है .
एक वेबसाइट topyaps के अनुसार ये पांच एंकर ये है :
इस क्रम में नंबर 5 पर आते है एनडीटीवी के मशहूर एंकर रविश कुमार . जो कि एक अच्छे एंकर के साथ साथ एक अच्छे लेखक भी है । रविश कुमार एनडीटीवी में एक सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर है . वेबसाइट के अनुसार रविश कुमार की मासिक आय लगभग 18 लाख और सालाना लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये है ।

वेबसाइट के अनुसार इस क्रम में नमबर 4 पर आते है सुधीर चौधरी । सुधीर चौधरी भी एक मशहूर जॉर्नलिस्ट है । जो कि एक हिंदी न्यूज़ चैनल ज़ी न्यूज़ के बिज़नेस हेड और एडिटर इन चीफ है . इससे पहले वो लाइव इंडिया में एडिटर के पद पर थे । वेबसाइट के अनुसार सुधीर चौधरी की मासिक आय लगभग 25 लाख है और सालाना 3 करोड़ के आस पास ।

इस क्रम में नंबर 3 पर आती हैं बरखा दत्त । भारत के मशहूर मीडिया चैनल एनडीटीवी में लगभग 21 साल इन्होंने काम किया है । जनुअरी 2017 में इन्होंने एनडीटीवी छोड़ा। वेबसाइट के अनुसार इनकी मासिक आय लगभग 30 लाख रुपये थी . सालाना आय इनकी लगबग 3 से 4 करोड़ थी ।

इस क्रम में नंबर 2 पर आते सीनियर पत्रकार जो कि एक मशहूर जॉर्नलिस्ट है राजदीप सरदेसाई । राजदीप सरदेसाई इंडिया टुडे ग्रुप की एक अहम शख्सियत हैं । वेबसाइट के अनुसार राजदीप सरदेसाई की मासिक आय लगभग 80 लाख है सालाना लगभग 10 करोड़ की आय ।

इस क्रम में नम्बर 1 पर आते है अर्णब गोस्वामी . अर्णब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर और को फाउंडर भी हैं . अर्णब गोस्वामी ने अपने कैरियर की शुरुआत द टेलीग्राफ के साथ किया था । रिपब्लिक टीवी से पहले वो टाइम्स नाउ के साथ थे । वेबसाइट के अनुसार अर्णब गोस्वामी की मासिक आय 1 करोड़ से ज़्यादा है उनकी सालाना आय 12 से 14 करोड़ है .

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर6 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया6 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल7 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना6 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह7 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा6 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड6 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





