featured
बलिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सौगात, अधिकारी ने बताया NH-31 पर कार्य धीमी गति से क्यों
बलिया। बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की पहल पर केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा बलिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की सौगात दी हैं। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे गाजीपुर से मांझी तक बनेगा जो बिहार के रिवेलगंज वाईपास से जुड़ेगा।
बुधवार को बलिया पहुंचे एनएचएआई के आर ओ विपिनेश शर्मा, पीडी पंकज पवार एवं एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के साथ लगभग एक घण्टे तक बैठक की उसके बाद मीडिया को इसकी जानकारी दी गई। एनएचएआई के आर ओ विपिनेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य आगे बढ़ रहा हैं।

इस मार्ग के लिये सर्वे का कार्य पूरा हो चुका हैं। इसी वर्ष जून से किसानों की जमीन का मुआवजा देने का कार्य शुरू हो जाएगा। सितम्बर तक इसकी निविदा हो जाएगी तथा नवम्बर से इस मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा। विपिनेश शर्मा ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे कुल चार तहसीलों से होकर गुजरेगा जिसमें गाजीपुर सदर, मोहम्दाबाद, बलिया सदर व बैरिया तहसील शामिल है।
यह एक्सप्रेस वे माल्देपुर, जनाड़ी, तथा बलिया सदर के दक्षिणी छोर से निकलेगी जो सोनवानी होते हुए टेंगरही बिड़ला बंधे से वाईपास मठ योगेन्द्र गिरी, मांझी होते हुए बिहार के रिवेलगंज बाईपास में मिलेगी। एनएचएआई के आर ओ ने बताया कि सांसद श्री मस्त ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से बलिया रेलवे ओभरवृज को जोड़ने का प्रस्ताव दिया था जो स्वीकृत हो गया हैं।
जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हो सका
एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पत्रकारों को बताया कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नही हैं कि बलिया का अभी तक उतना विकास नहीं हो सका हैं जितना होना चाहिए था।
किसी भी जगह के विकास के लिये वहां की परिवहन सेवा सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। मैंने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर कहा कि बलिया आजादी की लड़ाई में सबसे अगली पंक्ति में खड़ा रहा। विकास में भी यह आगे रहे ये हम सबकी जिम्मेदारी हैं। मंत्री जी ने कहा मुझे प्रस्ताव दीजिए मैं उसे अभी स्वीकृति दे देता हूँ।
सांसद ने बलिया व गाजीपुर की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री गडकरी जी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मेरी मांग पर गाजीपुर से मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को न सिर्फ मंजूरी दिया बल्कि उसका बजट एलाट कर दिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बलिया लोकसभा के विकास का मार्ग प्रसस्थ करेगा।
एनएचएआई के अधिकारी ने बताया एनएच 31 पर कार्य इतनी धीमी गति से क्यों
भाजपा के संसदीय कार्यालय सोनबरसा पहुंचे एनएचएआई के आर ओ विपिनेश शर्मा व पीडी पंकज पवार से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि एनएच 31 पर कार्य इतनी धीमी गति से क्यों हो रहा हैं तथा यह सड़क कब तक बनेगी। एनएचएआई के आर ओ ने बताया कि लगभग दो साल पहले इस मार्ग की टेंडरिंग प्रक्रिया हुई थी। लो रेट की वजह से कार्य मे ब्यवधान उत्पन्न हुआ था। अब रेट वेरियेशन एवं एक्स्ट्रा मेटेरियल के लिये प्रस्ताव गया था जो स्वीकृत हो चुका हैं। अब इस कार्य मे जो भी बाधा थी उसे दूर कर लिया गया हैं। ठेकेदार को निर्देश दिये गये हैं कि वे 30 जून के पहले हर हाल में मांझी से हल्दी तक सड़क का मरम्मत कार्य पुरा करें। विपिनेश शर्मा ने बताया कि अब एनएच 31 पर सड़क और चौड़ी बनेगी तथा माल्देपुर से कदम चौराहा तक डिवाइडर भी बनेगा।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


