बलिया
बलिया के इन 22 केंद्रों पर होगी CBSE फर्स्ट टर्म की परीक्षा, छात्रों के लिए ये निर्देश जारी
बलिया। 30 नवंबर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE की प्रथम टर्म की परीक्षाएं होने जा रही हैं। बलिया के 22 केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षा में 10वीं और 12वीं के कुल 5697 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन तैयारी कर रहा है।
इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। इस बार दो टर्म की परीक्षा होंगी। जिले में 10वीं में करीब 4000 और 12वीं में 3500 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। 30 नवंबर से परीक्षाएं शुरु होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी। 10वीं के प्रथम टर्म की परीक्षा 30 नवंबर और 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के माइनर विषयों की परीक्षा 16 व 17 नवंबर से शुरु हो चुकी है। मेजर विषयों की 10वीं प्रथम टर्म की 30 नवंबर और 12वीं की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरु होंगी और 22 दिसंबर को समाप्त होंगी।
पेपर पढ़ने के लिए 20 मिनट मिलेंगे, एक घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा– प्रथम टर्म की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें बहु वैकल्पिक सवाल होंगे। परीक्षार्थियों को अब 15 मिनट की जगह 20 मिनट पेपर पढ़ने के लिए समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया जाएगा। एक केंद्र में ज्यादा से ज्यादा 350 विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। सैनिटाइजर, मास्क अनिवार्य होगा। साथ ही थर्मल स्कैनिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति होगी।
इन 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा- परीक्षा के लिए जिले के नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर, ज्ञानपीठिका, जीराबस्ती, सनबीम स्कूल अगरसंडा, दिल्ली पब्लिक स्कूल रसड़ा, सन फ्लावर स्कूल, सूर्य बदन विद्यापीठ, सेंट जेवियर्स स्कूल धराहरा, मनस्थली विद्यापीठ रेवती, सिटी कॉन्वेंट स्कूल सहतवार, ज्ञानकुंज वंशीबाजार, सेंट जेविर्य पीपरौली, नवजीवन इंग्लिश स्कूल, जमुना राम स्कूल सहित 22 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए सचल दल गठन किए जाएंगे। परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा पर्यवेक्षक की नजर रहेगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


