Uncategorized
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बलिया के शख्स के खिलाफ FIR दर्ज, शुरू हुई जांच
सोशल मीडिया अब एक ऐसे माध्यक के तौर पर लोगों के बीच स्थापित हो चुका है जिसके फायदे के साथ साथ साइड इफेक्ट्स भी कम नहीं हैं. जिस तेज़ी से यह समाज को जागरूक बनाने का काम कर रहा है, उसी तेज़ी से ज़हर घोल’ने का भी काम कर रहा है. आम तौर पर देखा गया है कि जब भी कोई बड़ी घटनाएं होती हैं तो सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाज़ार गर्म हो जाता है और उस घटना की बिना हकीकत जानें लोग उस घटना को हि’न्दू-मु’स्लिम में बाँटने लगते हैं.
फिलहाल इस पर रोक लगाने के लिए हमारे देश में कोई सख्त कानून नहीं है. बहरहाल, आज कल कमलेश तिवारी के मामले को लेकर एक बार फिर से इस घटना को ध’र्म से जोड़ा जा रहा है. खुलेआम धमियाँ दी जा रही हैं. हालाँकि यूपी पुलिस ने साथ ही एक निर्देश भी जारी कर दिया है कि समाज में ज़ह’र फैलाने वालों को किसी भी हालात भी बख्शा नहीं जाएगा और सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने और टिपण्णी करने को लेकर कईयों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है.
जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमे से एक बलिया का भी शख्स है. इसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने दी है.उन्होंने कहा है कि पुलिस चौकी प्रभारी सिविल लाइन की तहरीर पर कोतवाली में पिंटू खान नाम के एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया है कि पिंटू खान ने कमलेश की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ साथ उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद उसके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है. उन्होंने कहा है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को समझदारी से काम लेने की भी अपील की है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





