Uncategorized
दिल्ली में नौकरी कर रहे बलिया के श’ख्स की “प्र’दूष’ण” ने ली जा’न
बलिया: इन दिनों उत्तर भारत खासकर दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के लोग भारी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि सरकार ने लोगों को खुले में ज्यादा देर तक घूमने से परहेज करने के निर्देश दिए हैं। खबर के मुताबिक आज ही दिल्ली के प्रदूषण से बलिया के रामचंद्र यादव नाम के एक शख्स की जान चली गई। बताया जाता है कि जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के रहने वाले रामचंद्र यादव दिल्ली में एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता था।
वहां प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियों की चपेट में आ गया। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। युवक का शव दिल्ली से बलिया के लिए रवाना कर दिया गया है।सोनबरसा निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र सुजीत कुमार यादव(25) बीटेक करने के बाद दो महीने पहले दिल्ली के आनंद विहार पटपड़गंज स्थित हार्वेस्टर कंपनी में जॉब करने गया।
वहां वह दिल्ली के प्रदूषण का शिकार हो गया। उसे दम घुटने व स्वास्थ्य संबंधी परेशानी शुरू हो गई। वह ओखला में किराए के मकान में रहता था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे आनंद विहार के होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार 6 नवंबर को दोपहर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव को दिल्ली से सोनबरसा के लिए रवाना किया गया है।युवक के दो छोटे-छोटे भाई हैं।
परिवार के लोगों का कहना है कि वह पढ़ने में मेधावी था, इसलिए परिवार के लोगों ने जमीन-गहना आदि बेच कर उसकी पढ़ाई पूरी कराई। वह भी परिवार वालों की उम्मीदों पर खरा उतरा और पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी करने लगा। उसकी नौकरी लगने से परिवार के लोग काफी खुश हुए थे, उन्हें उम्मीद थी कि अब उनके बुरे दिन समाप्त हो जाएंगे, लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
featured2 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured5 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





