Uncategorized
जानिए कौन हैं सिकंदरपुर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ प्रदीप कुमार
बलियाः उत्तरप्रदेश में चुनावी बिगुल बच चुका है। इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। रविवार को पार्टी ने अपने 150 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बलिया जिले से सिकंदरपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
चलिए आपको बताते हैं कौन है प्रदीप कुमार?
प्रदीप कुमार सिकंदरपुर सीमा पर बिल्थरारोड क्षेत्र के ककरी निवासी हैं। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई करने के लिए फार्मासिस्ट का कोर्स किया। इसके बाद वह जनआंदोलन में हिस्सा लेने लगे। साल 2013 में जब अन्ना आंदोलन कर रहे थे, उसमें भी प्रदीप कुमार शामिल हुए। उन्होंने माथे पर मैं अन्ना हूं की टोपी लगाकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
इसके बाद जब अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाई तो डॉक्टर प्रदीप कुमार ने पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता ली। इसके बाद वह लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे। मार्च 2021 में वह आप पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाओ गए और दो महीने पहले ही प्रदीप को सिकंदरपुर का प्रभारी घोषित किया गया और अब पार्टी ने उनपर विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।
डॉ प्रदीप क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं, वह सिकंदरपुर का विकास दिल्ली मॉडल पर करने के दावे के साथ जनता के बीच में पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी आदि मुद्दों को लेकर भी लोगों के बीच जाएंगे।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





