Uncategorized
बलिया के 39223 बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी, 31 दिसंबर तक भरें बकाया
बलिया में विद्युत विभाग की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना फेल होती नजर आ रही है। अधिकांश बकायेदारों ने अभी तक बिल जमा नहीं कराया। लिहाजा अब विभाग ने अपनी ओर से कार्यवाही शुरु कर दी है।
विभाग की ओर से 39223 बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया है। जिनके ऊपर 10 हजार से अधिक का बकाया है। विभाग का कहना है कि यदि अब भी इन बकायेदारों की ओर से 31 दिसंबर तक बकाया नहीं जमा कराया गया तो इनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
बता दें कि जिले में 2 लाख 55 हजार 952 लोगों पर बिजली विभाग का लाखों रुपए बकाया है। इनमें से केवल 30 हजार 503 बकायेदारों ने ही बिल जमा कराया है। बाकी बकायेदार विभाग को चूना लगाने में लगे हुए हैं। बकाया भुगतान न होने से बिजली विभाग घाटे में है। आर्थिक बोझ बहुत ज्यादा हो रहा है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धन के अभाव में विकास कार्य प्रभावित होते हैं। बकायेदारों को सुविधा देने के लिए विभाग की ओर 20 अक्तूबर से एकमुश्त समाधान योजना संचालित है। योजना के तहत अलग-अलग तरह के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग छूट देने का प्रावधान है। लेकिन बकायेदार बिल भरने को तैयार नहीं है।
ऐसे में एक लाख से अधिक राशि के बकायेदारों की आरसी जारी की गई। इसके बाद 50 हजार से अधिक 25202 बकायेदारों को अंतिम नोटिस दी। अब 10 से अधिक के 39223 बकायेदारों से वसूली को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी बकायेदार एकमुश्त समाधान योजना में शामिल होकर बकाया जमा कर सकते हैं इसलिए उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अगर फिर भी बकायेदारों के द्वारा 31 दिसंबर तक बकाया जमा नहीं कराया गया तो उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





