Uncategorized
फीस कटौती पर आया कृष्णा को गुस्सा, फैन्स ने कहा न करे भरोसा …देखिये विडियो.
टेलीविशन की दुनिया मे कपिल शर्मा का ऐसी वापसी हुई कि TRP की रेस में वो सबसे आगे भागने लगे कपिल के नए शो को बहुत प्यार मिल रहा है और लोग इसे बहुत पसंद कर कर रहे है लेकिन इस खुशी के बीच ऐसी खबर आई जिससे कपिल के चाहने वाले उनके फैंस नाराज़ हो गए खबर ये थी कि एक शो के लिए 60 से 70 लाख फीस लेने वाले कपिल शर्मा की फीस में कटौती कर दी गयी है मतलब अब उनको एक शो के लिए 15 से 20 लाख रुपये ही मिलते है इतना ही नही उनके को स्टार को भी इसका नतीजा भुगतना पड़ रहा है दोस्त कृष्णा भर्ती जैसे कलाकारों की फीस में भी कटौती कर दी गयी है.

ये खबर सारे जगह सारे मीडिया पोर्टल्स और सोशल मीडिया पर छाई हुई है इस बीच बूलीवुड लाइव पर कृष्णा ने एक इंटरव्यू दिया और उन्होंने उस इंटरव्यू के ज़रिए सारि सच्चाई बताई उन्हीने कहा कि कपिल शर्मा की जो फीस कटौती की खबरे है वो बिल्कुल गलत खबर है हम सब को काफी अच्छा खासा मेनहाताने मिल रहे है और हम सब खुश है.

वैसे भी हमारा पहला उद्देश्य साथ मे काम करना ही है पैसा तो सेकंडरी चीज़ है कृष्णा ने कहा कि कपिल शर्मा शो दुनिया का सबसे बड़ा कॉमेडी शो है और इससे इनकार नही किया जा सकता अभी इन दिनों जो फीस कटौती वाली खबर चल रही है उससे सबसे ज़्यादा फंस परेशान है की 1 साल के बाद कपिल शर्मा टेलीविजन पर लौट के आये है.

और ऐसे में उनकी फीस में कटौती हो ये फंस को अच्छा नही लग रहा है लेकिन कृष्णा ने ये साफ कर दिया है कि लोग ऐसी अफवाओं पर धेयान न दे और हमे खूब सारा प्यार दे दोस्तो आपको बता दे कि हाल ही में कपिल शर्मा की शादी हुई है जिससे कपिल काफी खुश नजर आ रहे है दोस्तो उनके वेडिंग में बूलीवुड की बहुत सी हस्तिया पहुची थी।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 day agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027





