Connect with us

featured

EXCLUSIVE: अमित शाह से मुलाकात पर झूठ बोल रहे ओम प्रकाश राजभर, इस दिन पहुंचे थे दिल्ली!

Published

on

ओम प्रकाश राजभर और अमित शाह (फाइल फोटो साभार: सोशल मीडिया)

अभी-अभी तो उत्तर प्रदेश में सियासी तुफान थमा था। विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद सूबे की सियासी फिज़ा में थोड़ी शांति थी। लेकिन राजनीतिक गलियारे में मौन छा जाए, तो वो उत्तर प्रदेश कैसा? लंतरानियों को किनारे रखकर मुद्दे पर आते हैं। शनिवार की दोपहरी चढ़ ही रही थी कि दिल्ली से एक ख़बर आई जिसने लखनऊ को झटका सा दे दिया। ख़बर आई कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भारतीय जनता पार्टी के साथ दोबारा गठबंधन कर सकते हैं। बात ये भी चली कि ओम प्रकाश राजभर और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात भी हुई है।

सूत्रों के हवाले से ये ख़बर आई कि ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में करारी हार के बाद एक बार फिर गुट बदलने के फिराक में हैं। कयासें लगाई जा रही हैं कि ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर अपने पुराने साझेदार भाजपा से हाथ मिलाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए दिल्ली में ओम प्रकाश राजभर और भाजपा के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की बातें भी सामने आईं। इन बड़े नेताओं में खुद अमित शाह भी शामिल हैं।

ख़बर चली तो ओम प्रकाश राजभर का बयान भी सामने आया। मीडिया से ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये ख़बर निराधार है। उन्होंने कहा कि “सुभासपा और सपा का गठबंधन है और आगे भी रहेगा। हम 2022 चुनाव के नतीजों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही 2024 के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।” ओम प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि “हम सपा के साथ मिलकर ही 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।”

तो क्या दिल्ली में ओम प्रकाश राजभर और अमित शाह की मुलाकात हुई थी? क्या सपा गठबंधन की हार के बाद सचमुच ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर भाजपा की टोली में शामिल होने जा रहे हैं? भले ही ओम प्रकाश राजभर ने सिर्फ एक बयान में अमित शाह के साथ मुलाकात की ख़बर को खारिज कर दिया। लेकिन कहावत पुरानी है और प्रैक्टिकल भी। बगैर आग लगे कहीं धुआं तो उठता नहीं है।

17 मार्च को दिल्ली पहुंचे थे ओम प्रकाश राजभर:

ओम प्रकाश राजभर ने ज़ी मीडिया और कई अन्य चैनलों से कहा है कि “मैं पिछले 10 दिनों से लखनऊ में हूं। मैं दिल्ली नहीं गया था।” लेकिन गत गुरुवार यानी 17 मार्च के दिन ओम प्रकाश राजभर दिल्ली में थे। नई दिल्ली के शांगरी-ला इरोज होटल में ओम प्रकाश राजभर को देखा गया था।

शांगरी-ला इरोज होटल के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “ओम प्रकाश राजभर दोपहर 12 और साढ़े 12 बजे के बीच होटल आए थे। साथ में उनके बेटे अरविन्द राजभर भी थे हालांकि वो ज्यादा देर ठहरे नहीं थे। वो कुछ देर ठहरे हुए थे और फिर चले गए।” हमने होटल से आधिकारिक तौर पर 17 तारीख को दोपहर में आए लोगों की जानकारी मांगी। लेकिन जाहिर तौर पर निजता और होटल की नीतियों की वजह से जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं मिल सकी।

ऐसे में ओम प्रकाश राजभर का ये बयान गलत मालूम होता है कि वो पिछले 10 दिनों से लखनऊ में ही हैं और दिल्ली नहीं गए हैं। ओम प्रकाश राजभर ने ज़ी मीडिया के साथ बातचीत में कहा है कि “अमित शाह से मेरी कोई मुलाकात नहीं हुई है। लेकिन समाज का हित होगा तो अमित शाह से जरूर मिलेंगे।” ये बयान ओम प्रकाश राजभर की भावी रणनीति को ओर इशारा कर रही है।

दिल्ली की सियासी गलियारों पर निगाह रखने वाले और भाजपा के आलाकमान पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकारों का कहना है कि मुलाकात की ख़बर सही है। हालांकि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है इसलिए इसे मीडिया में आने से बचाया जा रहा है। लेकिन एक बार फिर ओम प्रकाश राजभर दल-बल के साथ गठजोड़ बदलने की राह तलाश रहे हैं। इस दिशा में उन्होंने पहला कदम भी बढ़ा दिया है।

(फाइल फोटो साभार: सोशल मीडिया)

featured

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

Published

on

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया।

गुरुवार की सुबह विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दर्जनों विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद जी एवं प्राचार्य अजीत कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

परीक्षा परिणाम में चैतन्य कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पित मिश्रा ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सजल शेखर तिवारी 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

इसके अलावा अविरल तिवारी, रोहन गिरी, शिवराज चौहान, अनन्या सिंह, आस्था गुप्ता, अंशुमान सिंह, शिवम सिंह, भूमि सिंह एवं प्रिया मौर्य सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चैतन्य कुमार के पिता अनिल कुमार (प्रधानाचार्य, जूनियर हाई स्कूल नरही) तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सजल शेखर तिवारी के पिता देवेश तिवारी को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

Continue Reading

featured

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

Published

on

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।

Continue Reading

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!