बलिया
बलिया में मनाया गया विश्व उर्दू दिवस, हिंदी साहित्यकार बोले- ‘उर्दू मुसलमानों की नहीं हिंदुस्तान की भाषा’
बलिया। विश्व उर्दू दिवस के उपलक्ष्य में बलिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू के तत्वाधान में तालीम-ए-फ़रोग़ निस्वाँ, निकट रेलवे क्रासिंग उमरगंज में जलसा-ए-आम व सेमिनार का आयोजन हुआ। जलसे का आगाज़ हाफिज बेलाल सिद्दीकी के तिलावत-ए-कलामपाक व अब्दुर्रक़ीब फलाही, पीरो बिहार के हम्द-ओ-नात के कलाम से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्ट कलेक्टर ए आर सिद्दकी मौजूद थे। इस दौरान अंजुमन के नायब सदर डॉक्टर मज़हर आज़मी उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
वहीं डिप्टी कलेक्टर ने उर्दू के विस्तार पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला प्रोबेशन अधिकारी मुमताज अहदम मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उचित दिशा के चुनाव पर बल दिया। जावेद अख्तर ने अल्लामा इक़बाल की शायरी में जज़्बाए हुबुलवतनी पर शानदार मकाला प्रस्तुत किया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पीoआरoओo प्रोo जैनेन्द्र पांडेय ने हिंदी और उर्दू के रिश्ते पर परिचर्चा करते हुए उर्दू को एक इंक़लाबी ज़ुबान एवं इक़बाल को इंक़लाबी शायर क़रार दिया।
मशहूर खाका निगार डॉo शकील ने उर्दू मुहावरों को घरेलू जीवन मे प्रयोग करने व नई पीढ़ी को उर्दू सीखने की ज़िमेदारी शिक्षित माताओं को सौंपी। हिंदी साहित्यकार डॉo जनार्दन राय ने उर्दू को प्यार व मुहब्बत की ज़ुबान बताते हुए सिर्फ मुसलमानों की भाषा कहने वालों की मज़म्मत कर उन्हें उर्दू का इतिहास जानने की हिदायत दी। कुंवर सिंह इण्टर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य श्री शशिप्रेम देव जी ने अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू की प्रौढ़ शिक्षा के तेहत “उर्दू पाठशाला” की तारीफ करते हुए उर्दू भाषा सीखने में हुए लाभ का वर्णन करते हुए अपनी ग़ज़ल प्रस्तुत किया।
वहीं कार्यक्रम में अंजुमन की कार्यकारिणा का विस्तार किया गया। जिसमें अंजुमन के जिला कार्यकारणी में विस्तार कर अजयकांत राय व रामप्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष जबकि मुमताज़ अहमद को ऑडिटर एवं बलिया सदर की जिम्मेदारी वकील अहमद अंसारी, बैरिया में मुहम्मद मुस्तफा, बेल्थरारोड में नौशाद अहमद व सोहराब अहमद, सिकंदरपुर में ज़हीर आलम व वसी अहमद, बांसडीह में एहसानुल हक़ को जिम्मदार बनाया गया | इसके अतिरिक्त उर्दू टीचर्स एशोसिएशन के पुनर्गठन हेतु सुहेल अहमद खान व शाहिद परवेज को संयोजक नियुक्त किया गया। अंजुम के संरक्षक डॉo हैदर अली खान ने उर्दू सीखने के ख्वाहिशमंद लोगों में “हिंदी-ऊर्दू शिक्षक” की 100 प्रतियां भेंट कर उर्दू पाठशाला के कामयाब संचालन हेतु मुबारकबाद दिया।
इसके अलावा उर्दू भाषा व साहित्य विशेषकर उर्दू शिक्षण, जीवनी, आलोचना एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में जनपद मऊ के डॉo शकील अहमद उत्कृष्ट कार्य हेतु “लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड” से मुख्य अतिथि श्री एoआरo सिद्दीकी व विशिष्ट अतिथि मुमताज़ अहमद, डॉo जनार्दन राय, डॉo जैनेन्द्र पांडेय की उपस्थिति में नवाजा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक श्री राजेश सिंह, अतीकुर्रहमान खां, शमीम अहमद खां, नसीम अहमद खां, मोo मतीउर्रहमान, अब्दुल मोमीन, अजयकांत, मुमताज अहमद, डाo असद अंसारी, रामप्रकाश, शाहिद परवेज़ अंसारी, अकीलुर्रहमान खां, अल्ताफ अहमद, मुo नौशाद, मुo सोहराब, अब्दुल कलाम, मुo खुर्शीद, अब्दुल आखिर, अब्दुल क़ुर्बान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


