बलिया
बलिया में बोर्ड एग्जाम में सख्ती का असर नहीं, अंग्रेजी के पेपर में 2 फर्जी छात्र गिरफ्तार
बलिया में सख्ती के बाद भी बोर्ड एग्जाम के धांधली हो रही है। रेवती इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक छात्र और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा में एक छात्र को पकड़ा गया। छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
माहात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर दोकटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार युवक कमरा नम्बर दो में परीक्षा दे रहा था। शंका होने पर जांच की गई तो उक्त युवक पकड़ में आया।
उधर, रेवती इंटर कॉलेज केन्द्र पर इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा में दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ा गया। परीक्षा केन्द्र के व्यवस्थापक बालेश्वर सिंह ने युवक के खिलाफ़ स्थानीय थाना में FIR दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।
बता दें यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को हाईस्कूल कृषि और इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषयों की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल के जहां नामांकित 19 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 12004 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी।
रसड़ा क्षेत्र के 6 विद्यालयों में 518 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा में 547 परीक्षार्थियों में 24 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि सिद्धिकिया इंटर कालेज कोटवारी में 545 में 108, श्रीमती फुलेहरा स्मारक बालिका इंटर कालेज में 520 में 99, बाबू लघु माध्यमिक विद्यालय छितौनी में 265 में 59, निर्मल बाबा इंटर कालेज राघोपुर में 352 में 75, परशुराम इंटर कालेज पकवाइनार में 201 में 33, महर्षि बाबा गालूदास इंटर कालेज शाहमुहम्मदपुर में 712 में 120 ने परीक्षा छोड़ दी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


