बलिया
बजट न मिलने से अधर में लटकी बलिया में कई विकास परियोजनाएं!
बलिया में पिछले दो सालों से परियोजनाओं का बजट नहीं मिला। इसके चलते कई परियोजनाएं अधर में लटकी हैं। 53 स्वीकृत परियोजनाएं चार साल गुजरने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई।
अब इस अव्यवस्था को लेकर तीन दिन पहले बलिया आए पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बजट की कमी की समस्या को दूर करने की दिशा में कार्रवाई के लिए कहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड का कार्यदायी एजेंसी नियुक्त किया गया है।
बता दें कि वर्ष 2020-21 और 2021- 22 में 55 सड़क परियोजनाओं के लिए बजट मिलना शुरू हुआ है। चर किस्तों में करीब 22.07 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। इन पैसों से परियोजनाओं का काम शुरू किया गया, लेकिन 2019-20 व 2022- 23 में कोई बजट नहीं मिला। ऐसे में परियोजनाएं निर्माणाधीन ही रह गई। सिर्फ दो कार्य ही पूरे हो सके। 2021-22 में 79.58 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए लेकिन कम पैसे आंवटित होने के फेर में परियोजनाएं अधूरी रह गई।
इंजीनियरों की मानें तो योजना से बन रही अधिकांश सड़कों पर मिट्टी तक कार्य हो चुका है। उसके आगे का कार्य किया जाना है। करीब 66.09 करोड़ रुपये और मिल जाएं तो अधूरी पड़ी परियोजनाएं पूर्ण हो सके। इस संबंध में शासन को पत्र है।
बलिया लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सीबी गुप्ता का कहना है कि कार्यों के लिए बजट मांगा गया है, बजट के अभाव में परियोजनाएं अधूरी है। राशि आवंटन के बाद सभी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाएंगे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


