बलिया
बलिया में मीटर रीडिंग और बिलिंग में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, विभाग को भारी नुकसान
बलियाः बिजली विभाग के द्वारा मीटर रीडिंग और बिलिंग प्रकिया में करोड़ों की अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। लंबे समय से यह कहा जा रहा है कि उपभोक्ता बिल नहीं भर रहे लेकिन असलियत में उन्हें बिल ही नहीं भेजा रहा है। जिले में मीटर रीडिंग और बिलिंग का काम देखने वाली बेंगलुरु की कंपनी क्वेस कार्य लिमिटेड के कर्मचारी मीटिंग रीडिंग करने ही नहीं जाते।
न ही बिलिंग का कोई काम करते लिहाजा कई उपभोक्ताओं को बिल तक नहीं भेजे गए। बता दें कि कंपनी को ऊर्जा निगम प्रति बिल के बदले 15.98 रुपये का भुगतान करता है। कंपनी के लगभग 300 कर्मचारी जिले में कार्यरत हैं। इन पर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की रीडिंग लेने और बिलिंग की जिम्मेदारी है लेकिन यह कर्मचारी लोगों के घर जाए बिना ही रीडिंग और बिलिंग की लिस्ट बना देते हैं। जब 70 उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग की जांच हुई तो बड़ी चोरी पकड़ में आई।
कंपनी के द्वारा अनिययमिता का खुलासा उस वक्त हुआ जब चार विद्युत वितरण खंड से 1,048 कनेक्शनधारक चयनित किए गए। ये वह लोग थे, जिन्हें बिल उपलब्ध कराने का दावा कंपनी ने किया था। एक से तीन अक्टूबर 2022 तक बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जांच की तो 441 लोगों ने बताया कि उन्हें बिल ही नहीं मिला। जबकि 577 ने बिल मिलने की बात कही। कर्मचारियों ने 39 उपभोक्ताओं के मीटर की आकस्मिक रीडिंग ली। उनके मीटरों पर 1,09,648 यूनिट स्टोर मिला यानी इतनी यूनिट बिजली की बिलिंग में शामिल ही नहीं किया गया।
इसके अलावा 31 उपभोक्ताओं के यहाँ 85,550 यूनिट स्टोर मिला, यानी इतनी यूनिट को रीडिंग ही नहीं ली। इसके अलावा भी कंपनी की दादागिरी के वाकये सामने आए हैं। बांसडीह की अजोरिया देवी पर 91,521 रुपये का बिजली बिल बकाया था। उनकी मौत हो गई थी। 28 दिसंबर, 2021 को परिवार के आत्मा राजभर ने नाम परिवर्तित कराने और सौ फीसद बकाएदारी खत्म करने को मोटर सैंडर अर्जुन पासशन को 25 हज़ार रुपये दिए। वह काम आज तक नहीं हुआ। सहतवार के राजेंद्र पासवान प 39,799 रुपए बकाया है। उनसे यह खत्म करने के लिए मीटर रीडर राजू रावत ने रुपये की डिमांड की। राजेंद्र से 25 हजार रुपये लिए और बकाया नहीं जमा करचोखाधड़ी करते हुए नया विद्युत संयोजन दिलवा दिया राजे का है। अब उपभोक्ता ने कार्रवाई लिए उपखड सहतवार में पत्र और बिल प्रस्तुत किया है।।
कई केसों में सामने आया कि कर्मचारियों के द्वारा खपत होने के बावजूद रीडिंग नहीं ली गई और करीब 1.95 लाख यूनिट चलते विभाग को करीब 9.75 लाख रुपये का राजस्व नहीं मिल सका। अब कंपनी को नोटिस जारी करते हुए अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निर्देशक को कंपनी के फर्जीवाड़े का विस्तृत रिपोर्ट भेजते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
बलिया विद्युत वितरण खंड अधीक्षण अभियंता आरके जैन का कहना है कि 70 उपभोगताओं का मामला सामने आया है। जांच होने पर लंबा गोलमाल सामने आएगा। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। कोई लापरवाही नहीं होगी, यह विभाग के राजस्व का सवाल है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


