Connect with us

बलिया

अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी कांग्रेस, बलिया में किया प्रदर्शन

Published

on

लखीमपुर खीरी कांड में विशेष जांच दल एसआईटी की रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें टीम ने ने खुलासा किया कि किसानों को मारने के मकसद से ही उन पर गाड़ी चढ़ाई गई थी। वह एक सोची-समझी साजिश थी ना कि हादसा। टीम ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत चार और आपराधिक आरोप लगाने की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की है। इस जांच रिपोर्ट के सामने आने के देशभर में अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी का विरोध शुरु हो गया है।

इसी क्रम में बलिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी को बर्खास्त करने की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एस डी एम को सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि देश की भारत सरकार टेनी को बचाने का काम कर रही है। सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। एजेंसी से जांच सामने आ चुकी है वहीं पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की भी निंदा भी की।

उन्होंने कहा कि बता दें कि बीते तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी घटना में केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी से कुचलाने से चार किसानों की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरा देश आहत हुआ था। इस घटना को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र द्वारा जान बुझ कर अंजाम दिया गया जो अभी भी जेल मे निरुद्ध है। लेकिन विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद कथित मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निर्णायक कार्यवाही नहीं की गई है।

यह शर्मनाक है की प्रधानमंत्री महोदय और गृहमंत्री महोदय जिनके पास सभी मंत्रीगण सीधा तौर पर रिपोर्ट करते है उन लोगो द्वारा इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा जाना निन्दनीय है। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। सरकारी जांच एजेंसी ने भी इस घटना को जान बूझकर अंजाम दिया जाना ही माना है।

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र चौधरी, सी बी मिश्रा, उमा शंकर पाठक, रमा शंकर यादव, अजीत धुसिया, पुनीत पाठक, संतोष गोयल, मदन यादव, विशाल चौरसिया, शाहिद अली, जैनेंद्र कुमार पाण्डेय, रूपेश चौबे, सत्यम तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, अतुल प्रकाश यादव, हृदय नंद पांडेय, उषा सिंह, विजयानंद पांडेय, निर्मला वर्मा, अबुल फैज, कोकिल राम, जाकिर हुसैन, बृजेन्द्र पांडेय मुखिया, पारस वर्मा, वीरेन्द्र कुंवर, सोनम बिंद, अशोक राय, ओंकार तिवारी, लाल मुनि बिंद, शैलेश सिंह,अनिमेश ओझा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!