Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया सांसद बोले- सीएचसी सोनबरसा जल्द बनेगा ट्रामा सेंटर

Published

on

बलिया डेस्क : सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के पहल पर बैरिया का सीएचसी सोनबरसा जल्द ही ट्रामा सेंटर बनेगा । सीएमओ बलिया डॉ राजेन्द्र प्रसाद व बलिया के स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी तैयारी में जुट गई हैं। उक्त की जानकारी देते हुए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने रविवार को अपने दोकटी आवास पर पत्रकारों को बताया कि ट्रामा सेंटर मुख्य रूप से एनएच का प्रोजेक्ट हैं।

यह एनएच के आसपास बनाया जाता हैं। इसके लिये एनएच धन की व्यवस्था करता हैं। सीएचसी सोनबरसा एनएच के किनारे हैं तथा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। किसी प्रकार घटना या दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल मरीज सीएचसी सोनबरसा से रेफर होकर जब तक जिला अस्पताल पहुचता हैं तब तक काफी देर हो गई रहती हैं। सांसद ने बताया कि सीएमओ से हुई बातचीत में इस पर सहमति बन गई हैं। तथा इस पर काम भी शुरू हो गया हैं।

ट्रामा सेंटर के लिये इमरजेंसी एक्सरे, सेंटर लाइन ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आदि यथाशीघ्र सीएचसी सोनबरसा पर पहुंच जाएगा। इस प्रक्रिया में बलिया का स्वास्थ्य विभाग लग गया हैं। सांसद ने पत्रकारों को बताया कि मुझे विश्वास हैं कि अप्रैल महीने के आखिर तक सीएचसी सोनबरसा पर ट्रामा सेंटर काम करने लगेगा।

उन्होंने कहा कि सोनबरसा में बन रहे 100 वेड के अस्पताल व ट्रामा सेंटर के लिये धन की समस्या आड़े नही आएगी। पैसे की कोई कमी नहीं हैं। प्रत्येक जिले में नेशनल हेल्थ मिशन का प्रत्येक वर्ष फंड आता हैं मैं उसका चेयरमैन हूं। पैसे की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मेरी सीएमओ से यह भी बात हुई हैं कि जिले के प्रत्येक सीएचसी पर महिला चिकित्सक सप्ताह में एक दिन मेडिकल वैन से जाएगी तथा वहां महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व इलाज करेंगी। सांसद ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं जो कहता हूं वो करता हूं और वह दिखता हैं। बलिया आजादी की लड़ाई में नम्बर एक पर रहा हैं, मेरे कार्यकाल में विकास में भी नम्बर यह वन पर होगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!