बलिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। 12 जुलाई को यहां टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। इस दौरान युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 13 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय एवं निःशुल्क 3 वर्ष का मेक्ट्रानिक्स से डिप्लोमा कम्पनी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य संजय कुमार भारती ने बताया कि प्लेसमेंट द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स लखनऊ द्वारा सीखो और कमाओं योजना के अन्तर्गत नौकरी के साथ ही निःशुल्क मेक्ट्रानिक्स से डिप्लोमा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। कैम्पस प्लेसमेंट में व्यवसाय मोटर मैकेनिक, फिटर, टर्नर, वायरमैन इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रीशियन, इत्यादि व्यवसायों से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 23 वर्ष हो रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…