बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते दो बेटों और बहुओं ने बुजुर्ग को इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित 1 बेटे और 2 बहुओं को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अभियुक्तों को मंगलवार को धारा 323,504,506 तथा बढ़ोत्तरी धारा 304 के तहत पेश न्यायालय किया।
जानकारी के मुताबिक सहतवार वार्ड नंबर एक निवासी मोतीलाल राम (75) और उसके पुत्रों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता रहता था। मोतीलाल ने 4 पुत्रों और तीन बेटियों की शादी के बाद चारों बेटों के नाम पर अपनी संपत्ति का बराबर बंटवारा कर दिया, लेकिन दूसरे और तीसरे नंबर के बेटों को ये बात अच्छी नहीं लगी।उन्होंने इस बात को लेकर पिता से विवाद शुरू कर दिया। रविवार रात को भी दोनों भाईयों ने पिता से विवाद किया और उनपर जानलेवा हमला कर दिया।
गंभीर हालात में बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। मामले में दो पुत्रों तथा दो पुत्रवधुओं पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मंगलवार के दिन एसआई कमला शंकर गिरी, हेड कांस्टेबल रत्नेश कुमार, अक्षय शुक्ल, रहबर हुसैन, महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह, सत्या देवी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्त अमर राम, शिवकुमारी देवी पत्नी बब्लू राम तथा नीतू पत्नी अमर राम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के तहत पेश न्यायालय कर दिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…