featured
दिल्ली में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और बीजेपी नेता डॉ. विपुलेंद्र प्रताप की मुलाक़ात, MLC चुनाव हो सकती है वजह, बलिया में सियासी हलचल तेज़
नई दिल्ली डेस्क – बलिया में जिला पंचायत चुनाव के समय परवान चढ़ी बसपा और भाजपा की दोस्ती अब भी बरकरार है। इसी बीच ख़बर है कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे और भाजपा के युवा नेता डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है। इस मुलाकात के सियासी मयाने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरह से पंचायत चुनाव में बसपा ने बीजेपी का साथ दिया। ठीक उसी तरह आने वाले MLC चुनाव में बसपा डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार के रुप में देखना चाहती है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र से उनके आवास पर गुफ़्तगू करते डॉ. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश की छात्र राजनीती में सियासत के मझे हुए खिलाड़ी डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह को लेकर अब बलिया राजनैतिक पार्टियों में भी घबराहट का माहौल बना हुआ है। छात्र संघ से सफर शुरू करने वाले डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह राजनीति में कदम रख रहे हैं। वह इस वक़्त डॉ. विपुलेंद्र मध्यप्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी हैं। डॉक्टर विपुलेंद्र पार्टी हाईकमान तक पहुंच रखते हैं। वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।
इन मुलाकातों के बात तय माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें MLC चुनाव में उम्मीदवार के रुप में उतार सकती है। विपुलेंद्र प्रताप सिंह के राजनैतिक करियर पर नज़र डाले तो पता चलता है कि वह छात्रसंघ की राजनीति में सक्रिय रहे। सन 2012 में भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व में उन्हें यूथ अंगेस्ट फॉर करप्शन की टोली में बड़ी जिम्मेदारी मिली और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने युवा नेता के रुप में सक्रिया भूमिका निभाई।
2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनावी टीम का संचालन भी किया। उनकी बेहतरीन कार्यशैली के मद्देनजर बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी। डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह को युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। साथ उन्हें मध्य प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया। अब विपुलेंद्र सक्रिय राजनीति में कदम रख बीजेपी को मजबूत करने जा रहे हैं।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


