featured
Ballia MLC Election- 17 ब्लॉक के मतदाता तय करेंगे हार-जीत
बलियाः विधानसभा चुनाव का दौर खत्म हुआ तो अब स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव का शोर शुरु हो चुका है। भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां चुनावी मैदान में कूद पड़ी है।भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। जीत हार का फैसला क्षेत्र की पंचायतों से तय होगा। कुल 2624 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 940 ग्राम प्रधान, 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं। बलिया और रसड़ा नगर पालिकाओं की बात करें तो 50 और नगर पंचायतों में कुल 124 मतदाता हैं।
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 174 और जिले के 17 ब्लॉक (क्षेत्र पंचायतों) में मतदाताओं की कुल संख्या 2450 है।ऐसे में जिन ब्लॉकों पर ज्यादा मतदाता हैं, वहां से एमएलसी चुनाव में हार-जीत की दिशा तय होगी। 18 केंद्रों पर मतदान होगा। जिसमें सात विधायक और चार सांसद भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के 17 ब्लॉकों हैं। जिसमें भाजपा का पलड़ा भारी है। यहां के 12 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हैं, जबकि पांच प्रमुख सपा के है।नगरपालिकाओं की बात करें तो दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा के चेयरमैन हैं।
इसी के साथ आठ नगर पंचायतों में पांच पर भाजपा के चेयरमैन हैं। इसके अलावा चितबड़ागांव में बसपा, रेवती में वीआईपी और सहतवार में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का चेयरमैन हैं। यहां भी भाजपा प्रत्याशी को फायदा मिल सकता है। क्योंकि भाजपा के चेयरमैन निर्णायक स्थिति में हो सकते हैं।जातीय समीकरणों की बात करें तो यादव और मौर्य के अलावा राजभर समाज के ज्यादा प्रधान, बीडीसी सदस्य हैं। हालांकि इसके अलावा 59 सदस्यीय जिला पंचायत में सपा का चेयरमैन है।
वहीं एमएलसी चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार गोरखनाथ यादव ने भी पर्चा दाखिल किया था लेकिन उनका पर्चा तकनीकी खामियों के चलते खारिज कर दिया गया। ऐसे में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, यह 25 मार्च को नाम वापसी की सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद ही पता चल सकेगा।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


