Uncategorized
बलिया में भरत सिंह के समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
बलिया लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद भरत सिंह का टिकट काटे जाने के बाद से उनके समर्थकों ने गुरुवार को भी विरोध-प्रदर्शन किया जो की उग्र हो गया। गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान घोषित प्रत्याशी व भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाना शुरू किया तो झड़प भी हुई। भरत सिंह के समर्थकों ने ‘वीरेन्द्र सिंह मस्त वापस जाओ’ के साथ ही उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक नारे भी लगाए।
भाजपा ने बलिया से सांसद भरत सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को यहां से मैदान में उतारा है। मस्त भी जिले के ही रहने वाले हैं। सूची जारी होते ही यहां विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। बुधवार को करीब दो घंटे तक भरत सिंह के समर्थकों ने पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नेतृत्व को अपना निर्णय बदलने की मांग की थी। जमकर नारेबाजी भी हुई थी।
गुरुवार को समर्थकों का प्रदर्शन और उग्र हो गया। वे जिला पंचायत कार्यालय की ओर से जुलूस की शक्ल में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने घोषित प्रत्याशी का प्रतीकात्मक पुतला भी ले रखा था। पुलिस की नजर पड़ी तो उन्होंने पुतले को छीन लिया। इसके बाद समर्थकों ने पार्टी कार्यालय पर घोषित प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच, कुछ कार्यकर्ताओं ने दफ्तर से कुछ दूर आगे बढ़कर प्रत्याशी का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि नेतृत्व ने अपना निर्णय नहीं बदला तो पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





