Uncategorized
यूपी की सियासत में एक बार फिर भूचाल, अगर कांग्रेस ने नही छोड़ा…
भाजपा से मुकाबला करने के लिए सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश में अगले लोकसभा चुनाव को लेकर आपस में हाथ मिला लिया था। यह गठबंधन एतिहासिक था क्योंकि एक अरसे के बाद दोनों पार्टियाँ अपने गिले शिकवे को भुलाकर आपस में गठबंधन किया था। लेकिन अखिलेश यादव और मायावती ने साथ आकर कांग्रेस को किनारे लगा दिया था।

हालाँकि सपा बसपा के गठबंधन से पहले ही कांग्रेस विपक्षी एकता पर जोर दे रही थी और भाजपा से मुकाबला करने के लिए हर तरह के समझौते करने को तैयार थी लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस को इस गठबंधन में शामिल नहीं किया। इसके बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी हालत सुधारने के लिए प्रियंका गाँधी को उतारने का फैसला किया और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी। इसके बाद कांग्रेस के दिन अब फिरते नज़र आ रहे हैं।

दरअसल प्रियंका गाँधी के आने के बाद से जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता मे गज़ब का इजाफा देखा गया और इससे उम्मीद जगी कि कांग्रेस यहाँ पर खेल बिगाड़ सकती है। कांग्रेस के नेताओं का भी कहना था कि प्रियंका गाँधी के आने के बाद से पार्टी को तीस सीटें उत्तर प्रदेश में मिल सकती हैं। लेकिन अब सपा और बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गठबंधन की तरफ से कांग्रेस पार्टी को दस सीटों पर चुनाव लड़ने के ऑफर दिया गया है। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव और मायावती एक भी वोट जाया नहीं होने देना चाहते हैं जिससे की भाजपा को फायदा मिले। इसके बाद मंथन करने कांग्रेस को यह ऑफर दिया गया है। हालाँकि अब यह फैसला कांग्रेस को करना है कि क्या वह इतनी सीटों से संतुष्ट है या नहीं।

अभी कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियका गाँधी ने पूर्व सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से फोन पर बात की थी। इसके बाद कहा जा रहा था कि वह उनके साथ गठबंधन कर सकती हैं।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured6 hours agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
featured6 days agoसिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?
-
featured2 weeks agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





