बलिया
राहुल गांधी के समर्थन में UP में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा, बलिया में हुआ जोरदार स्वागत
भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा निकाली जा रही है। वहीं इसके समर्थन में उत्तरप्रदेश के कई भागों में भी यात्रा निकाली जा रही है। पूर्वी जोन अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में यात्रा आज बलिया पहुंची। जहां मंगल पांडेय, तारकेश्वर पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसभा की गई और पदयात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भवन पहुंची, इस बीच यात्रा को जगह जगह स्वागत हुआ। कांग्रेस भवन पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हम भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो के नारे के साथ देश से जातिवाद भेदभाव मिटाने के लिए सामाजिक समरसता कायम करने के लिए सब को एक दूसरे से जोड़ने के लिए और बड़ी हुई महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। ओमप्रकाश पांडेय जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने आप में एक इतिहास कायम करेगा और आने वाले समय में आताताई सरकार को उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव मनिंदर मिश्रा ने कहा कि आमजन के अलावा महिलाओं किसानों एवं नौजवानों बेरोजगारों का लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है देश की सरकार से जनता ऊब चुकी है। वक्त आ गया है कि एक इतिहास कायम किया जाए।
आज के पदयात्रा में मुख्य रूप से कैलाश चौहान सचिव राजेंद्र चौधरी विनोद सिंह सच्चिदानंद तिवारी, बृजेश गाट, गीता गोयल, जनार्दन यादव, उमाशंकर पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, ओमलता, मदन यादव, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, रूपेश चौबे, हृदयानंद पांडेय, अजीत धुसिया, विशाल चौरसिया, बैजनाथ राम, संतोष चौबे, फूल बदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय विकी सिंह ओम प्रकाश सिंह अंजनी चौबे, विवेक ओझा,अभिजीत सिंह,अनुभव गोलू विवेक तिवारी,राजा , संतोष गोयल मुखिया पांडेय, रामेश्वर तिवारी, हरिकेन्द्र सिंह, पी एन शुक्ला उषा सिंह, सूर्यकांत यादव, अतुल प्रकाश यादव, रामधनी सिंह, रघुवीर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


