बलिया
बलिया का लाल बीएचयू में गोल्ड मेडल से हुआ सम्मानित, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हुआ दीक्षांत समारोह
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 104वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और उपाधि से सम्मानित किया गया। यहां संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग के छात्र बलिया के डुमरिया ग्राम निवासी अभिनव शंकर पाण्डेय पुत्र आचार्य संजय कुमार पाण्डेय को सर्वोच्च पदकों से सम्मानित किया गया, जिसमें दो स्वर्ण व एक रजत पदक सम्मिलित है। ये पदक प्रो. गोपबन्धु मिश्र एवं संकायाध्यक्ष प्रो. राजाराम शुक्ल के द्वारा प्रदान किए गए हैं।
बता दें कि अभिनव शंकर को परास्नातक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के उपलक्ष्य में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। उन्हें आचार्य की उपाधि के साथ ही प्रोफेसर रामचन्द्र पाण्डेय स्वर्ण पदक, राजकिशोर कपूर रजत पदक व बीएचयू स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि अभिनव की प्रारंभिक शिक्षा बलिया के सहतवार स्थित सिटी कान्वेंट विद्यालय से तथा नवीं से परास्नातक तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पारम्परिक संस्कृत के रूप में हुई है। 2022 में इन्हें विश्वविद्यालय से शास्त्री की उपाधि प्राप्त हुई थी। इन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा पिछले दिसम्बर में आयोजित नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।
अभिनव की सफलता से उनके माता-पिता, शिक्षकों व ग्रामवासियों में प्रसन्नता की लहर है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि वे भारतीय ज्ञान परम्परा में संस्कृत जगत को शीर्षस्थ देखना चाहते हैं और इसमें वे सशक्त प्रहरी की भूमिका निभाएंगे। उनका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करना है और वे महामना की शैक्षिक बगिया का माली बनकर यहाँ के वृक्षों को अभिसिंचित कर इस उद्देश्य को पूरा करना चाहते हैं।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।
-
featured5 days agoबी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
-
featured1 week agoBHU के शिक्षाविद् अजीत सिंह बनें जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रिंसिपल
-
featured3 weeks agoफेफना थाने में जनसुनवाई व्यवस्था को मिला नया आयाम, एसपी ने किया उद्घाटन
-
फेफना2 weeks agoफेफना पुलिस ने जन चौपाल के माध्यम से बढ़ाई कानूनी जागरूकता
-
featured1 week agoफेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन


