बलिया
ओमिक्रोन से निपटने को तैयार है बलिया का स्वास्थ्य विभाग, जानिए कैसे हैं इंतजाम?
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को लेकर बलिया समेत पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। संभावित तीसरी लहर को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट पर है। ऑक्सीजन प्लांट और बेड की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन चिंता की बात यह है कि महामारी के बढ़ते खतरे के बीच लोगों की लापरवाहियां भी बढ़ती जा रही हैं। हालात यह हैं कि बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेसिंग का कहीं पालन नहीं हो रहा।
प्रशासन चेकिंग अभियान चलाता है तो केवल उतने समय के लिए ही लोग अलर्ट दिखते हैं। बाकी समय कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुकानदारों को यह निर्देश जरूर दिया गया है कि वे बिना मास्क के आए ग्राहकों को सामान न दें, लेकिन व्यवहार में ऐसा हो नहीं रहा है।
पर्याप्त संख्या में बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था में जुटा स्वास्थ्य विभाग– स्वास्थ्य महकमा संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियों में जुट गई है। पहली व दूसरी लहर के दौरान संसाधन की जो कमियां सामने आयी थीं, उसे युद्धस्तर पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में फिलहाल सात आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। इनमें से जिला अस्पताल में दो प्लांट हैं। और बाकी अगउर (बांसडीह), सीएचसी बसंतपुर, फेफना, सीयर व सोनबरसा में हैं। बता दें कि इन सभी प्लांट को संचालित करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गयी है। ऑक्सीजन की जरा भी कमी न आए।
इसके लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का भी अच्छा स्टाक उपलब्ध है। करीब 1 हजार से अधिक ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध हैं। बेड्स को लेकर भी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा शहर के दो बड़े निजी अस्पतालों को भी जरूरत के अनुसार उपयोग में लाया जा सकता है। राहत की बात है कि जिले में अभी ओमीक्रान का कोई मरीज सामने नहीं आया है। पिछले दिनों नामीबिया से आए एक संदिग्ध की सेम्पलिंग हुई थी लेकिन उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है।
वैक्सीनेशन पर भी फोकस- स्वास्थ्य संसाधनों की पूर्ति के साथ ही वैक्सीनेशन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अबतक 28 लाख 22 हजार लोगों का वैक्सिनेशन किया जा चुका है। इनमें से 11 लाख 25 हजार ही ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लगी है। 16 लाख 90 हजार लोगों को अभी पहली डोज ही लग सकी है। वैक्सिनेशन की गति बढ़ सके, इसके लिए विभाग गांव-गांव में कैम्प लगाकर टीकाकरण कर रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय कुमार तिवारी के अनुसार सरकार के निर्देश के बाद बच्चों के लिए तीन जनवरी से वैक्सिनेशन शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


